ट्रांसजेंडर की भर्ती से सुरक्षाबलों की संरचना को मिलेगी मजबूती: देसवाल

बीएसएफ के महानिदेशक एसएस देसवाल का कहना है कि ट्रांसजेंडर भी मनुष्य हैं। प्राकृतिक कमी के कारण उनको समाज में अलग नजरिये से देखा जाता है। गृह मंत्रालय के इस फैसले से ट्रांसजेंडर को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 05:39 PM (IST)
ट्रांसजेंडर की भर्ती से सुरक्षाबलों की संरचना को मिलेगी मजबूती: देसवाल
ट्रांसजेंडर की भर्ती से सुरक्षाबलों की संरचना को मिलेगी मजबूती: देसवाल

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम): सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक एसएस देसवाल का कहना है कि ट्रांसजेंडर की सुरक्षा बलों में भर्ती किए जाने से बलों की संरचना को मजबूती मिलेगी। ट्रांसजेंडर भी मनुष्य हैं। प्राकृतिक कमी के कारण उनको समाज में अलग नजरिये से देखा जाता है। गृह मंत्रालय के इस फैसले से ट्रांसजेंडर को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

देसवाल ने रविवार को भोंडसी स्थित बीएसएफ की 95वीं वाहिनी में पौधारोपण कार्यक्रम में गुलमोहर का पौधा लगाने के बाद पत्रकारों में बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि देश सुरक्षाबलों के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। पाकिस्तान की सीमा से आतंकवादियों के साथ-साथ हथियारों का जखीरा व मादक पदार्थ की सप्लाई का हमेशा अंदेशा रहता है। इसके लिए सुरक्षा बल हमेशा मुस्तैद रहते हैं। इस तरह की आपूर्ति को सुरक्षा बल अधिकतर देश की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही विफल कर देते हैं। ड्रोन के माध्यम से भी आतंकी हमले का खतरा बना रहता है। अभी 15 दिन पहले भी जम्मू में सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया था।

chat bot
आपका साथी