500 बेड का बनेगा लोहिया संस्थान, सुपर स्पेशियलिटी में बढ़ेंगे 150 बेड Lucknow News

लखनऊ के लोहिया संस्थान में बढ़ेंगे सुपर स्पेशियालिटी में 150 बेड लैब होंगी शिफ्ट 500 बेड का होगा मेन ब्लॉक।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 08:59 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 08:59 PM (IST)
500 बेड का बनेगा लोहिया संस्थान, सुपर स्पेशियलिटी में बढ़ेंगे 150 बेड Lucknow News
500 बेड का बनेगा लोहिया संस्थान, सुपर स्पेशियलिटी में बढ़ेंगे 150 बेड Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बेडों का संकट दूर होगा। गंभीर मरीजों की भर्ती के लिए नए विकल्प पर मंथन किया गया है। इसमें मेन ब्लॉक की लैब एकेडमिक ब्लॉक में शिफ्ट की जाएंगी। वहीं खाली जगह वॉर्ड में तब्दील होगी।

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में तीन ब्लॉक हैं। यह हॉस्पिटल ब्लॉक, न्यू ब्लॉक, मेन ब्लॉक हैं। मेन ब्लॉक में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं हैं। इसमें 350 बेड हैं। यह अधिकतर फुल रहते हैं। न्यूरो, गैस्ट्रो, कैंसर, यूरो, नेफ्रो में मरीजों को बेड मिलना मुश्किल है। अधिकतर विभागों में 22 से 30 बेड ही हैं। ऐसे में संस्थान प्रशासन ने विभागों में बेड बढ़ाने का फैसला किया है। लिहाजा, छठे व सातवें फ्लोर

पर स्थित पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी की लैब एकेडमिक ब्लॉक में शिफ्ट होंगी। खाली हुए स्थान पर वॉर्ड बनेंगे। 

हिमेटोलॉजी का भी होगा वॉर्ड

भूतल पर इमरजेंसी शिफ्ट के बाद खाली वॉर्ड में भी बेड होंगे। यहां हिमेटोलॉजी का वॉर्ड बनेगा। निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी के मुताबिक शिफ्टिंग से करीब 150 बेड बढऩे की उम्मीद है। ऐसे में मेन ब्लॉक में 500 के करीब बेड हो जाएंगे। इसके अलावा न्यू ब्लॉक में 270 बेड बढ़ाने का प्रोजेक्ट है।

संस्थान पर एक नजर अभी कुल 1072 बेड हैं। इसमें 350 सुपर स्पेशियलिटी के हैं। संस्थान में कुल 40 विभाग, 36 क्रियाशील हैं 135 संकाय सदस्य, 89 एसआर, 81 जेआर, 254 स्थाई कर्मचारी

chat bot
आपका साथी