येदियुरप्पा के सचिव ने किया आत्महत्या का प्रयास, मामले में कांग्रेस ने की जांच की मांग

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की है। राज्य में कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने इस मामले में सनसनीखेज दावा किया है और जांच की मांग कर दी है।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 01:32 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 01:32 PM (IST)
येदियुरप्पा के सचिव ने किया आत्महत्या का प्रयास, मामले में कांग्रेस ने की जांच की मांग
कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार। (एएनआइ)

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया है। कांग्रेस ने इस मामले की जांच की मांग की है। राज्य में पार्टी के प्रमुख डीके शिवकुमार ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, सीएम के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष द्वारा एक एमएलसी और एक मंत्री को एक गोपनिय वीडियो साझा किया गया था। वह एमएलसी और मंत्री दोनों मुख्यमंत्री और सरकार में नेताओं को ब्लैकमेल कर रहे थे। यह पिछले कई महीनों से हो रहा है। बाद में, यह भाजपा के हाई कमान नेताओं तक पहुंच गया। 

डीके शिवकुमार ने कहा कि सीएम के राजनीतिक सचिव द्वारा आत्महत्या की कोशिश करना कोई छोटी बात नहीं है। इसकी ठीक तरह से जांच करने की जरूरत है। जांच राज्य सरकार को नहीं करनी चाहिए। कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद संतोष को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बेंगलुरु के रमैया मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने  कथित तौर पर उन्होंने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की।

येदियुरप्पा ने अस्पताल का दौरा किया

येदियुरप्पा ने अस्पताल का दौरा किया और संतोष के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतोष के ठीक होने पर वह उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। सीएम येदियुरप्पा के सचिव को डॉलर्स कॉलोनी आवास में बेहोश पाने के बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए। इसके सीएम भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्होंने संतोष हमेशा खुश देखा। पुलिस भी घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।  ऐसी खबरे आ रहीं थीं कि मुख्यमंत्री के कुछ खास लोगों से कथित मतभेद के चलते वह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

chat bot
आपका साथी