उपराष्ट्रपति नायडू दीक्षांत समारोह में शिरकत करने 26 मार्च को जयपुर जाएंगे

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 26 मार्च को दोपहर 3.10 बजे मुंबई से रवाना होंगे। उनका शाम करीब 5 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 21 Mar 2019 08:22 PM (IST) Updated:Thu, 21 Mar 2019 09:33 PM (IST)
उपराष्ट्रपति नायडू दीक्षांत समारोह में शिरकत करने 26 मार्च को जयपुर जाएंगे
उपराष्ट्रपति नायडू दीक्षांत समारोह में शिरकत करने 26 मार्च को जयपुर जाएंगे
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली/जयपुर। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 26 मार्च को एक दिवसीय संक्षिप्त दौरे पर जयपुर जाएंगे। उपराष्ट्रपति यहां महात्मा गांधी मेडिकल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उनका जयपुर में करीब दो घंटे रुकने का कार्यक्रम है।

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने आला अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 26 मार्च को दोपहर 3.10 बजे मुंबई से रवाना होंगे। उनका शाम करीब 5 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।

नायडू जयपुर में महात्मा गांधी मेडिकल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। वे समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और करीब दो घंटे बाद शाम 6.55 मिनट पर जयपुर से वापस रवाना हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी