कोरोना महामारी से बचने का हथियार है वैक्सीन, प्रयागराज में बोले कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने वैक्सीन लगवाने के बाद फोर्टिस हॉस्पिटल के जोनल डायरेक्टर हरदीप सिंह डॉ. बीडी पांडे और सिद्धार्थ निगम से मिलकर संक्रमण की रफ्तार को रोकने पर चर्चा की। शासन की ओर से की गई सभी तैयारियों की भी जानकारी दी

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 08:43 AM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 01:26 PM (IST)
कोरोना महामारी से बचने का हथियार है वैक्सीन, प्रयागराज में बोले कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी
यदि खुद बचना है और अपनों को भी बचाना है तो वैक्सीन जरूर लगवा लेना चाहिए।

प्रयागराज, जेएनएन। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने प्रत्येक व्यक्ति से कोरोना की वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया है। कहा कि यदि खुद बचना है और अपनों को भी बचाना है तो वैक्सीन जरूर लगवा लेना चाहिए। कुछ राजनीतिक दल के लोग इसे लेकर भ्रम फैला रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा करना वास्तव में पूरे देश के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इस तरह के गैर जिम्मेदराना बयानों और हरकतों से विपक्ष को बचना चाहिए। यह किसी व्यक्ति या सरकार का प्रश्न नहीं है। वास्तव में पूरे देश की सेहत का प्रश्न है। यदि कोई भ्रम फैलाता है तो वह देश के साथ दुश्मनी निभा रहा है।

पहली खुराक कैबिनेट मंत्री ने प्रयाग में ली थी

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक प्रयागराज में ली थी। दूसरी डोज नोएडा में ली। उन्होंने कहा कि कहीं भी रहें, वैक्सीन जरूर लें। ऐसा न करने पर हम अपनों को महामारी के मुंह में झोक देंगे। आखिर पूरी दुनिया वैक्सीन ले रही है। जहां नहीं है वहां इसके लिए प्रयास हो रहे हैं। अपने देश में तो दो दो वैक्सीन बन रही है। हम भाग्यशाली हैं। हमारे विज्ञानी इस दिशा में दिन रात काम कर रहे हैं।

संक्रमण रोकने के उपायों पर की चर्चा

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने वैक्सीन लगवाने के बाद फोर्टिस हॉस्पिटल के जोनल डायरेक्टर हरदीप सिंह, डॉ. बीडी पांडे और सिद्धार्थ निगम से मिलकर संक्रमण की रफ्तार को रोकने पर चर्चा की। शासन की ओर से की गई सभी तैयारियों की भी जानकारी दी और उनके अनुसार क्या कदम उठाए जा रहे उसकी भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अब तक 1 करोड़ 83 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अकेले जून महीने में सरकार का लक्ष्य 90 लाख से 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का है। लखनऊ में सबसे ज्यादा अब तक 9.16 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

chat bot
आपका साथी