जावड़ेकर का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस शासित राज्यों में दुष्कर्म की घटना पर क्यों साधी चुप्पी

होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार की 6 साल की दलित लड़की के साथ हुए यौन उत्पीड़न और हत्या की घटना पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ये बेहद चौंकाने वाली घटना है। साथ ही उन्होेंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:48 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 12:48 PM (IST)
जावड़ेकर का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस शासित राज्यों में दुष्कर्म की घटना पर क्यों साधी चुप्पी
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का राहुल गांधी पर हमला।

नई दिल्ली, एएनआइ। होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार की 6 साल की दलित लड़की के साथ हुए यौन उत्पीड़न और हत्या की घटना पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने  कहा कि ये बेहद चौंकाने वाली घटना है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक दौरों पर जाने के बजाय, राहुल गांधी को टांडा (पंजाब) और राजस्थान का दौरा करना चाहिए और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा कि ना तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी ने टांडा में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वे अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ हुए अन्याय पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन पीड़ित परिवार के साथ फोटो सेशन के लिए हाथरस और अन्य स्थानों का दौरा करते हैं। 

 बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी टांडा में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाने साधा था। निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि होशियारपुर के टांडा में बिहार के एक दलित प्रवासी मजदूर की छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना भाई और बहन के विवेक को हिला नहीं पाई है जो हर दूसरे स्थान पर भागते हैं जो उन्हें राजनीतिक रूप से मदद देता हो। 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमेशा ट्वीट करने वाले नेता श्री राहुल गांधी का इस घटना को लेकर एक शब्द भी नहीं आया। इस पर कोई ट्वीट नहीं (होशियारपुर यौन उत्पीड़न की घटना), इस पर कोई नाराजगी नहीं, और इस पर कोई पिकनिक नहीं। पार्टी की प्रमुख एक महिला  है। इस तरह का चुनिंदा आक्रोश उनकी पार्टी के कद को दर्शाता है।

 ये भी पढ़ें: ITBP का 59 वें स्थापना दिवस, डीजी बोले- बेहतर संचार के लिए सीमा पर स्थापित हुए वी-सैट सिस्टम

 

chat bot
आपका साथी