कांग्रेस अध्यक्ष पर उमा भारती की राय- 'विदेशी गांधी' छोड़कर कोई 'असली गांधीवादी' सोच लाओ

भाजपा नेता उमा भारती ने अपनी राय साझा करते हुए कहा कोई गांधीवादी सोच का हो जो कांग्रेस का नेतृत्व करे।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 01:21 PM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 02:08 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष पर उमा भारती की राय- 'विदेशी गांधी' छोड़कर कोई 'असली गांधीवादी' सोच लाओ
कांग्रेस अध्यक्ष पर उमा भारती की राय- 'विदेशी गांधी' छोड़कर कोई 'असली गांधीवादी' सोच लाओ

भोपाल, एएनआइ। इस समय देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में भूचाल मचा हुआ है। नए कांग्रेस अध्यक्ष की कवायद चल रही है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पद से इस्तीफ की पेशकश कर दी है, जिसको लेकर कोई दूसरे अध्यक्ष पर मौहर लगनी है। इसको लेकर नए अध्यक्ष को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है। इस बीच भाजपा नेता उमा भारती ने भी अपनी राय साझा की है। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी तरफ से कहना चाहूंगी कि कांग्रेस का कोई पुराना व्यक्ति जो गांधीवादी सोच का रहा है वो कांग्रेस का नेतृत्व करे।'

उमा भारती ने आगे कहा कि कांग्रेस को असली गांधी की ओर वापस लौटना चाहिए, स्वदेशी गांधी की ओर लौटना चाहिए, जिसमें विदेशी गांधी का कोई एलिमेंट नहीं था। इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था, 'ये सच है कि कांग्रेस में बहुत सारे योग्य उम्मीदवार है, सोनिया गांधी जी हैं, राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी, रेहान वाड्रा, मायरा गांधी जी हैं। कांग्रेस वो विद्यालय है जहां स्टूडेंट चाहे कितना अच्छा पढ़ ले वहां फर्स्ट तो हेडमास्टर साहब का बच्चा ही आएगा।'

There are many eligible candidates in Congress (for post of party chief) like Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Raihan Vadra & Miraya Vadra. Congress members should understand that Congress is like the school where only headmaster's child tops the class: MP Minister Narottam Mishra pic.twitter.com/LQB0TbbX2R

— ANI (@ANI) August 24, 2020

इसके अलावा उन्होंने कमलनाथ के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि भाजपा ने सिंधिया के साथ धोखा किया है, उन्हें सीएम बनाना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'साध, चोर, लंपट और ज्ञानी, अपनी सी गत सबकी जानी' वो (कमलनाथ) पहले सिंधिया जी को धोखा देकर खुद सीएम बन गए थे इसलिए उन्हें ऐसा लग रहा है। पिछली बार सुंदर मोड़ा दिखाकर बुजुर्ग से शादी कर दी गई थी।

chat bot
आपका साथी