त्रिपुरा में भाजपा का बंपर प्रदर्शन, अगरतला नगर निगम की सभी सीटों को जीता

त्रिपुरा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी 334 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से 112 सीटों और 19 नगर निकायों में पार्टी ने पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। अब आज 222 सीटों पर वोटों की गिनती की जा रही है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:33 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 04:59 PM (IST)
त्रिपुरा में भाजपा का बंपर प्रदर्शन, अगरतला नगर निगम की सभी सीटों को जीता
222 सीटों पर वोटों की गिनती की जा रही है

अगरतला, एएनआइ। त्रिपुरा में रविवार को नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। काउंटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं ताकि कानून व्यवस्था ना बिगड़े। भाजपा ने अगरतला के 51 वार्डों में से 51 वार्डों पर जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा कई सीटों पर पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा, माकपा और टीएमसी के बीच है।

Updates:

- राज्य चुनाव आयोग ने कहा, त्रिपुरा में निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम (एएमसी) की सभी सीटों पर जीत हासिल की है। विपक्षी टीएमसी और सीपीआई (एम) एएमसी में खाता खोलने में विफल रही।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, अगरतला नगर निगम में भाजपा ने 51 वार्डों में से 29 वार्डों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया है।

Tripura civic election results | BJP has won from 29 wards out of 51 wards bagging majority in Agartala Municipal Corporation, as per State Election Commission— ANI (@ANI) November 28, 2021

त्रिपुरा चुनाव आयोग के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी अम्बस्सा, जिरानिया, तेलीअमुरा और सबरूम में आगे चल रही है। बता दें कि त्रिपुरा के नगर निकायों की 200 से ज्यादा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था।

Tripura | Counting of votes underway for Agartala Municipal Corporation, Nagar Panchayats elections

BJP leading in Ambassa, Jirania, Teliamura and Sabroom, as per Tripura State Election Commission

Visuals from a counting centre in Agartala pic.twitter.com/PhIgQYRtOP— ANI (@ANI) November 28, 2021

त्रिपुरा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी 334 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 112 सीटों और 19 नगर निकायों में पार्टी ने पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। अब आज 222 सीटों पर वोटों की गिनती की जा रही है। इन 222 सीटों पर 785 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतगणना के दौरान किसी भी तरह की हिंसा को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है। बताया गया है कि जिन केंद्रों पर काउंटिंग चल रही है, वहां पुलिस के अलावा त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और CAPF के जवानों की तैनाती की गई है। असिस्टेंट आईजी (ला एंड आर्डर) सुब्रता चक्रवर्ती ने एक बयान जारी कर लोगों से अफवाहों से दूर रहने को कहा है।

chat bot
आपका साथी