Live: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, स्वतंत्र और निष्पक्ष निकाय चुनाव के लिए भेजें CAPF की दो अतिरिक्त कंपनियां

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस महीने की शुरुआत में अगरतला नगर निगम और 19 शहरी स्थानीय निकायों की कुल 334 सीटों में से 112 पर निर्विरोध जीत हासिल की है। शेष 222 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होना है। वोटों की गिनती 28 नवंबर को होगी।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 08:31 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 12:08 PM (IST)
Live: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, स्वतंत्र और निष्पक्ष निकाय चुनाव के लिए भेजें CAPF की दो अतिरिक्त कंपनियां
Tripura civic body polls 2021: 200 से अधिक सीटों पर जारी है निकाय चुनाव

अगरतला, एजेंसी। त्रिपुरा के नगर निकायों की 200 से अधिक सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने राज्य के सभी आठ जिलों में अगरतला नगर निगम सहित 20 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा की थी। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, नगर निकाय चुनावों के लिए राज्य भर में 770 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाता 785 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है।

Updates:

-सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय को त्रिपुरा में स्वतंत्र और निष्पक्ष निकाय चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की दो अतिरिक्त कंपनियां मुहैया कराने का निर्देश दिया। SC ने केंद्र और त्रिपुरा सरकार से मतपत्रों की सुरक्षा और मतगणना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

-222 सीटों के मतदान पर टिकीं हैं 785 उम्मीदवारों की निगाहें। अगरतला के वार्ड संख्या 20 के एक मतदान केंद्र पर मतदान जारी है।

Tripura Municipal Elections | Voting underway at a polling station in Agartala's ward number 20

770 polling stations have been established across the State for the civic polls: State Election Commission pic.twitter.com/VxsMlqFyx1

— ANI (@ANI) November 25, 2021

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस महीने की शुरुआत में अगरतला नगर निगम और 19 शहरी स्थानीय निकायों की कुल 334 सीटों में से 112 पर निर्विरोध जीत हासिल की है। शेष 222 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होना है। वोटों की गिनती 28 नवंबर को होगी।

20 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 334 सीटें हैं जिनमें छह नगर पंचायत, 13 नगर परिषद और एक नगर निगम शामिल हैं।

त्रिपुरा एसईसी एमएल डे ने कहा, 'राज्य में नगर निकायों के लिए मतदान की तारीख 25 नवंबर है, वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होनी है। मतगणना 28 नवंबर को होगी, जो सुबह 8 बजे से शुरू होगी।' उन्होंने कहा, 'चुनाव की पूरी प्रक्रिया चार दिसंबर को खत्म हो जाएगी'। त्रिपुरा में 2018 में सत्ता में आने के बाद भाजपा के लिए यह पहला निकाय चुनाव होगा।

chat bot
आपका साथी