तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में जवाहर सरकार को उम्मीदवार के रूप में नामित किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 26 जुलाई से दिल्ली दौरा शुरू हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने प्रसार भारती के पूर्व प्रमुख जवाहर सरकार को तृणमूल के उम्मीदवार के रूप में नामित किया। तृणमूल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई।

By Avinash RaiEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:24 PM (IST)
तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में जवाहर सरकार को उम्मीदवार के रूप में नामित किया
तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में जवाहर सरकार को तृणमूल उम्मीदवार के रूप में नामित किया

कोलकाता, एएनआइ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 26 जुलाई से दिल्ली दौरा शुरू हो रहा है। दौरे से पहले ही तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने अपने राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी ने प्रसार भारती के पूर्व प्रमुख जवाहर सरकार को तृणमूल के उम्मीदवार के रूप में नामित किया। शनिवार को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा गया कि हमें संसद के उच्च सदन में जवाहर सरकार को मनोनीत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। सरकार ने लगभग 42 वर्ष सार्वजनिक सेवा में बिताए और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ भी थे। सार्वजनिक सेवा में उनका अमूल्य योगदान अपने देश की और भी बेहतर सेवा करने में मदद करेगा।

प्रसार भारती के पूर्व प्रमुख जवाहर सरकार मोदी सरकार के कड़े आलोचकों में गिना जाता है। तृणमूल कांग्रेस पार्टी द्वारा लिए गए फैसले को राज्यसभा में अपना प्रवेश बनाने की तृणमूल की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा सकता है। विधानसभा चुनाव जितने के बाद ममता बनर्जी 26 जुलाई को अपना पहला दिल्ली दौरा कगेंगी। राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों ने शुक्रवार को ममता बनर्जी को संसदीय दल का अध्यक्ष चुना था।

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी ने फरवरी में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। दिनेश त्रिवेदी द्वावा छोड़ी गई राज्यसभा सीट पर 9 अगस्त को उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी। पूर्ण बहुमत होने के कारण इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के जीतने की संभावना अधिक है। मार्च में तृणमूल पार्टी में शालिम हुए पूर्व वित्त मंत्री य़शवंत सिंहा को संसद के उच्च सदने में भेजा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी