TMC पर बिफरे अश्विनी वैष्णव, कहा- संसद में ला रही हिंसा का कल्चर

संसद का मानसून सत्र विपक्ष के हंगामे के कारण सही तरीके से नहीं चल पा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को आइटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से उनके स्टेटमेंट की कॉपी लेकर फाड़ने पर आज TMC सांसद शांतनु सेन को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 01:12 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 01:12 PM (IST)
TMC पर बिफरे अश्विनी वैष्णव, कहा- संसद में ला रही हिंसा का कल्चर
TMC पर बिफरे अश्विनी वैष्णव, कहा- संसद में ला रही हिंसा का कल्चर

 नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की गतिविधियों पर आपत्ति जताई और क्रोध भरे लहजे में कहा कि TMC में हिंसा की संस्कृति है जो अब संसद में सामने आ गई। दरअसल राज्यसभा में गुरुवार को TMC  के सांसद शांतनु सेन ने अश्विनी वैष्णव के हाथ से स्टेटमेंट की कॉपी खींचकर फाड़ दी। इस पर नवनियुक्त IT मंत्री ने ऐतराज जताते हुए यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि इससे देशभर में क्या संदेश गया। आज TMC सांसद शांतनु सेन को उनके गलत व्‍यवहार के कारण  पूरे मानसून सत्र के लिए राज्‍यसभा से निलंबित कर दिया गया।

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा का आरोप 

मोदी कैबिनेट में कुछ दिनों पहले ही शामिल हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह का हिंसात्मक हमला किया उसी तरह की हरकत संसद में दिखाई दी। हम देश को और संसद में आने वाली अगली पीढ़ी को क्या संदेश दे रहे हैं ?' अश्विनी वैष्णव ने इस पूरे मामले को पश्चिम बंगाल की हिंसा से जोड़ दिया। उन्होंने कहा, 'TMC की हिंसा की संस्कृति है और अब यह संस्कृति संसद में लाने की कोशिश कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में भाजपा के कार्यक​र्ताओं पर जिस तरह की हिंसा की है, उसी संस्कृति को आज वो संसद में ला रहे हैं।'

TMC सांसद शांतनु सेन ने गुरुवार को पेगासस प्रकरण मामले (Pegasus Case) पर राज्यसभा में बयान दे रहे वैष्णव के हाथ से स्टेटमेंट की कॉपी छीन ली थी और इसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के बीच बहस भी हुई। हालात पर नियंत्रण के लिए मार्शल को बीच में आना पड़ा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) और TMC सांसद शांतनु सेन के बीच जोरशोर से बहस हुई जिसके बाद यह दृश्य सामने आया।

chat bot
आपका साथी