त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल का कैलाश विजयवर्गीय पर विवादित ट्वीट, लिखा-'वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन'

इससे पहले भी बंगाल विधानसभा चुनाव में हार को लेकर तथागत राय कैलाश विजयवर्गीय समेत कई नेताओं पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने इन नेताओं पर पार्टी का नाम दुनिया के सामने खराब करने का आरोप लगाया था।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:50 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:41 AM (IST)
त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल का कैलाश विजयवर्गीय पर विवादित ट्वीट, लिखा-'वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन'
तथागत राय के इस ट्वीट से अब विवाद खड़ा हो गया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत राय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय पर विवादित ट्वीट किया है। इसमें तथागत राय ने विजयवर्गीय के साथ वोडाफोन के विज्ञापन में नजर आने वाले कुत्ते की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने 'वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन' लिखा है। राय के इस ट्वीट से अब विवाद खड़ा हो गया है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनसे पूछा था कि बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी कैलाश विजयवर्गीय का नाम अभी तक किसी ने नहीं लिया है। शायद, पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ उनके संबंध उन्हें बचा रहे हैं। इसी वजह से वो अभी तक बंगाल भाजपा प्रभारी बने हुए हैं। कोलकाता में भाजपा अनजान बनी हुई है। 

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तथागत राय ने कई नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। राय ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, शिव प्रकाश और अरविंद मेनन पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने इन नेताओं पर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नाम दुनिया के सामने खराब करने का आरोप लगाया था।

chat bot
आपका साथी