सादे समारोह में सीएम पद की लेंगे शपथ, स्टालिन ने कहा- मतदाताओं की उम्मीदों को पूरा करेगी नई सरकार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। स्टालिन ने कहा कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नेता का चयन किया जाएगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 09:25 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:25 PM (IST)
सादे समारोह में सीएम पद की लेंगे शपथ, स्टालिन ने कहा- मतदाताओं की उम्मीदों को पूरा करेगी नई सरकार
मिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक को मिला है स्पष्ट बहुमत।

चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा है कि शपथ ग्रहण सादे समारोह में होगा और यह कार्यक्रम संभवत: राजभवन में आयोजित किया जाएगा। छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में द्रमुक को स्पष्ट बहुमत मिला है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक को मिला है स्पष्ट बहुमत

पार्टी अब तक 127 सीटें जीत चुकी है तथा छह और सीटें इसे मिलने की संभावना है। पार्टी का यह प्रदर्शन वैसा ही है जैसा इसने 2019 के लोकसभा चुनाव में किया था। अन्नाद्रमुक को 64 सीटें मिली हैं और इसके उम्मीदवार दो सीटों पर आगे हैं।

स्टालिन ने कहा- नेता का चयन करने के लिए मई 4 को होगी विधायक दल की बैठक

पत्रकारों से बात करते हुए स्टालिन ने कहा कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा। सरकारी अधिकारियों के साथ परामर्श के बाद शपथ ग्रहण की तारीख का एलान किया जाएगा। राज्य में कोरोना महामारी को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह सादगीपूर्ण तरीके से होगा। स्टालिन ने कहा कि उनकी सरकार मतदाताओं की उम्मीदों को पूरा करेगी।

पराजित अन्नाद्रमुक ने कहा- वह जनादेश का सम्मान करता हूं, विपक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद अन्नाद्रमुक ने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करता है और विपक्षी पार्टी के रूप में अब उस पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने दिया त्यागपत्र

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पुरोहित ने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पलानीस्वामी से पद पर बने रहने को कहा है। इसके साथ ही राज्यपाल ने तमिलनाडु की 15वीं विधानसभा को भी भंग कर दिया है।

20 साल बाद राज्य में खिला कमल

20 साल के लंबे अंतराल के बाद तमिलनाडु में कमल खिला है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष एल मुरुगन ने बताया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के चार उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे हैं। मुरुगन के अनुसार, 1996 में भाजपा के एक और 2001 में चार उम्मीदवार जीते थे। अब इस बार फिर चार सीटों पर भाजपा को सफलता मिली है।

chat bot
आपका साथी