CWC Meeting: सोनिया गांधी बोलीं- लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है

CWC Meeting भाजपा पर हमला करते हुए कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि लखीमपुर की घटना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कृषि कानून को काला कानून भी बताया।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 01:21 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 01:21 PM (IST)
CWC Meeting: सोनिया गांधी बोलीं- लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी।(फोटो: फाइल)

नई दिल्ली, एएनआइ। CWC Meeting, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में चल रही है। इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के 52 वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी)की बैठक में भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा पर हमला करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि लखीमपुर की घटना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कृषि कानून को काला कानून भी बताया। सोनिया गांधी ने कहा कि

लखीमपुर खीरी में चौंकाने वाली घटनाएं भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता दिखाती है कि वह किसानों के विरोध को कैसे लेती है।

कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा

सोनिया गांधी विदेश नीति चुनावी लामबंदी का क्रूर हथियार बन गयी है, हम सीमाओं पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। तेल की बढ़ती कीमत को लेकर सोनिया गांधी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये के पार चले गये हैं। जिससे जनता त्राहिमाम कर रही है। रसोई गैसे की कीमत का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि महिलाएं घर कैसे चलाएंगी। एलपीजी की कीमत 1000 रुपये के पार चली गई है। यहां चर्चा कर दें कि 18 महीनों से अधिक वक्त के बाद पहली बार कांग्रेस नेताओं की ये आफलाइन बैठक चल रही है। इस बैठक में नए पार्टी अध्यक्ष से लेकर आने वाले चुनावों और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इस बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि आज हमेशा के लिए स्पष्टता लाने का मौका है। मैं कांग्रेस की पूर्णकालिक और सक्रिय अध्यक्ष हूं। मैं हमेशा स्पष्टवादिता की सराहना करती हूं, मुझसे मीडिया के जरिए बात करने की आवश्यकता नहीं है, चलिए हम सब स्पष्ट चर्चा करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर सदस्य चाहता है कि पार्टी का पुनरुद्धार हो लेकिन इसके लिए एकता और पार्टी के हितों को सर्वोच्च रखने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी