West Bengal: कांग्रेस और वाममोर्चा में होगा गठबंधन, सोनिया गांधी ने दिखाई हरी झंडी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के साथ बैठक की। इसमें गठबंधन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Aug 2019 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 12:54 AM (IST)
West Bengal: कांग्रेस और वाममोर्चा में होगा गठबंधन, सोनिया गांधी ने दिखाई हरी झंडी
West Bengal: कांग्रेस और वाममोर्चा में होगा गठबंधन, सोनिया गांधी ने दिखाई हरी झंडी

कोलकाता, जेएनएन। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बंगाल में कांग्रेस व वाममोर्चा के गठबंधन के मंजूरी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उपचुनाव व 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए इस गठबंधन को मंजूरी मिली है।

सोनिया ने शुक्रवार रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के साथ बैठक की। इसमें गठबंधन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद सोमेन मित्रा ने बताया कि बैठक के दौरान अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को उपचुनाव के लिए वाममोर्चा के प्रस्तावित गठबंधन की योजना के बारे में सूचित किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर वाममोर्चा तैयार है तो दोनों पक्षों को राज्य में गठबंधन कर लेना चाहिए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद त्यागने के बाद के दौर में प्रदेश कांग्रेस ने उपचुनावों के लिए वाममोर्चा के साथ गठबंधन का फैसला किया था। सोनिया के पदभार ग्रहण करते ही प्रस्ताव को उनके सामने रखा गया, जिसे तुरंत मंजूरी मिल गई।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार भाजपा को रोकने के लिए मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा सभी विपक्षी दलों के एक हो जाने के आह्वान के मद्देनजर सोनिया का यह फैसला काफी अहम है।

chat bot
आपका साथी