सोनिया गांधी की हरियाणा में एकमात्र रैली भी हुई रद, राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा

कांग्रेस की ओर से हरियाणा में होने जा रही सोनिया गांधी की एकमात्र रैली भी रद हो गई है। अब इस रैली को सोनिया की जगह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

By Tilak RajEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 07:55 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 12:04 PM (IST)
सोनिया गांधी की हरियाणा में एकमात्र रैली भी हुई रद, राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा
सोनिया गांधी की हरियाणा में एकमात्र रैली भी हुई रद, राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा

नई दिल्‍ली, एएनआइ। कांग्रेस की ओर से हरियाणा में होने जा रही सोनिया गांधी की एकमात्र रैली भी रद हो गई है। अब इस रैली को सोनिया की जगह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संबोधित करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झौंक रही है। भाजपा जहां हरियाणा में रिकॉर्ड जीत का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम से आगे बढ़ रही है। हरियाणा के चुनावी दंगल में आज भाजपा और कांग्रेस के दिग्‍गज नजर आएंगे। पीएम मोदी आज हरियाणा में दो रैली करेंगे। दूसरी ओर अब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हरियाणा में आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी, सोनिया गांधी की जगह आज महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, अंतिम समय में सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी को भेजने के पीछे क्‍या कारण है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

वहीं, पीएम मोदी आज हरियाणा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी गोहाना और हिसार में चुनावी सभा करेंगे। यह पहली बार नहीं है कि उनकी हरियाणा में दो-दो रैलियां एक ही दिन हों। इससे पहले भी वह लगातार हरियाणा में दो-दो रैलियां कर चुके हैं। हरियाणा में पीएम मोदी की दो-दो रैलियां यह दर्शाती हैं कि भाजपा इस राज्‍य में विधानसभा चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है। हालांकि, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यह दावा कर रहे हैं कि वह पहले से भी ज्‍यादा सीटें जीत कर रिकॉर्ड बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Haryana Assembly Election 2019: मनोहर, हुड्डा और दुष्यंत की पॉलिटिक्स में उलझे हरियाणा के जाट

गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्‍ट्र में 21 अक्‍टूबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मतगणना 24 अक्‍टूबर को होगी और साफ हो जाएगा कि हरियाणा और महाराष्‍ट्र में किसकी सरकार बनने जा रही है।

chat bot
आपका साथी