महाराष्ट्र, गुजरात व हरियाणा में अधिकारी रोक रहे मध्य प्रदेश के आक्सीजन टैंकर : शिवराज

शिवराज चौहान ने तीन ट्वीट कर आक्सीजन टैंकरों को रोकने को अपराध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि संक्रमण की विषम परिस्थितियां बनी हुई हैं। इस संकट काल में आक्सीजन संजीवनी है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:58 PM (IST)
महाराष्ट्र, गुजरात व हरियाणा में अधिकारी रोक रहे मध्य प्रदेश के आक्सीजन टैंकर : शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की फाइल फोटो

भोपाल, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश को आक्सीजन की आपूर्ति में महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा के अधिकारी बाधा बन रहे हैं। वे मध्य प्रदेश के लिए आने वाले आक्सीजन के टैंकरों को अपने राज्यों में रोक रहे हैं। इससे मध्य प्रदेश में आक्सीजन की उपलब्धता पर असर पड़ रहा है। अन्य राज्यों के अधिकारियों की इस हरकत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

उन्होंने तीन ट्वीट कर आक्सीजन टैंकरों को रोकने को अपराध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि संक्रमण की विषम परिस्थितियां बनी हुई हैं। इस संकट काल में आक्सीजन संजीवनी है। ऐसे में कुछ राज्यों के अधिकारी मध्य प्रदेश के आक्सीजन के टैंकर रोक रहे हैं, जो अनुचित है और अपराध भी है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान में धौलपुर के पास मध्य प्रदेश के लिए आ रहा आक्सीजन टैंकर रोका गया था। इस पर शिवराज सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की। इसके बाद टैंकर धौलपुर से रवाना किया गया। इसी तरह गुजरात में सूरत कलेक्टर ने तो हरियाणा में रेवाड़ी के पास टैंकर रोके गए थे। यहां भी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से शिवराज ने बात की। तब आक्सीजन टैंकर मध्य प्रदेश की ओर रवाना हो सके।

chat bot
आपका साथी