झूूठ और भ्रम का पर्यायवाची बन चुकी है कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता ने लगाए ये आरोप

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को राफेल डील का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस (Congress) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी पर भ्रम फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 02:53 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 02:53 PM (IST)
झूूठ और भ्रम का पर्यायवाची बन चुकी है कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता ने लगाए ये आरोप
झूूठ और भ्रम का पर्यायवाची बन चुकी है कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता ने लगाए ये आरोप

 नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा और राफेल डील का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पार्टी अब झूूठ और भ्रम का पर्यायवाची बन गई है।  उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम की पर्यायवाची बन चुकी है। आज फिर से राफेल डील को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला है और भ्रम फैलाने की कोशिश की है।  2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की कोशिश की थी , वो भी उनके काम नहीं आई थी और जनता की अदालत में भी मोदी जी की बहुत बड़ी जीत हुई और हमारी सरकार बनी।'

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'फ्रांस में एक NGO ने राफेल को लेकर शिकायत की है और उसके लिए वहां एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई लेकिन इस पूरे प्रकरण को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीति आरंभ कर रहे हैं, यह दुःखद है। जहां तक जांच की बात है तो भारत के सर्वोच्च न्यायालय और CAG ने राफेल को लेकर अपनी रिपोर्ट को जनता के बीच रखा है। देश की जनता ने इन दोनों रिपोर्ट को देखा है।' उन्होंने यह भी कहा कि राफेल डील को लेकर जांच की जाएगी। यह स्वाभाविक है। किसी NGO ने फ्रांस की कोर्ट में शिकायत की थी, इस जांच को भ्रष्टाचार की नज़र से देखना ठीक नहीं है।

राफेल डील की जांच के लिए फ्रांस सरकार ने अहम कदम उठाया है और एक जज की नियुक्ति की है। वर्ष 2016 में भारत के साथ करीब 59 हजार करोड़ रुपये की यह डील की गई में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगे। यह जानकारी फ्रांस की इंवेस्टिगेटीव वेबसाइट मीडिया पार्ट ने दी। इस क्रम में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से डील में जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,'राफेल डील में भ्रष्टाचार अब सामने आ गया है। फ्रांस की सरकार द्वारा इसमें जांच के आदेश दिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर सवाल खड़े किए गए हैं।' हालांकि इस पर भाजपा या केंद्र सरकार की ओर से अब तक किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। मीडिया पार्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस डील की जांच 14 जून को शुरू हो गई थी।

chat bot
आपका साथी