भाजपा कार्यालय में मंत्रीजी ने लगाया जनता दरबार, लेकिन नहीं पहना मास्क

मध्य प्रदेश शासन के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जल संसाधन मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बालाघाट बैठक के दौरान फेस्स मास्क नहीं पहना। साथ ही बैठक में पहुंचे कलेक्ट्रेट भी बिना मास्क पहने नजर आए।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 03:13 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 03:13 PM (IST)
भाजपा कार्यालय में मंत्रीजी ने लगाया जनता दरबार, लेकिन नहीं पहना मास्क
रामकिशोर नानो कावरे ने नहीं पहना फेस मास्क।

बालाघाट, जेएनएन। मध्य प्रदेश शासन के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जल संसाधन मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बालाघाट में दोपहर करीब 1:00 बजे से जनता दरबार लगाया। उन्होंने जिलेभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं जन सामान्य से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर ही जन समस्याओं के निवारण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान मंत्रीजी ने मास्क नहीं लगाए। उनके दरबार में आए कई लोगों ने भी मास्क नहीं लगाया था। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में बेपरवाह मंत्री और कार्यकर्ताओं की लापरवाही साफ नजर आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री और विधायक संक्रमित हो चुके हैं, ऐसे में मंत्री जी की यह लापरवाही समझ से परे है।

कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां भी नहीं लगाया मास्क

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत एक कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाग्रह बालाघाट में रखा गया। मंत्री रामकिशोर नानो कावरे के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला पंचायत की अध्यक्ष रेखा बिसेन की अध्यक्षता में राजकुमार रायजादा एवं मौसम हरिनखेडे की उपस्थिति रही। कलेक्टर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मंत्रीजी ने यहां भी मास्क नहीं लगाया। जबकि उनके साथ मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी मास्क पहने नजर  आए।

बता दें देशभर में चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संक्रमण से बचने के लिए देश में लॉकडाउन भी लगाया गया था। इसके साथ फेस मास्क और समय-समय पर हाथ सैनिटाइज करने करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलग-अलग राज्यों जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के भी निर्देश दिए हुए हैं।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में 85,362 मामलों के साथ 1,098 मौतें दर्ज की गई हैं। जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 59,03,933 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9,60,969 एक्टिव केस हैं। जबकि 48,49,585 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक  93,379 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

chat bot
आपका साथी