Ram Navami 2021: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं, मोदी ने कहा- दवाई भी, कड़ाई भी के मंत्र को याद रखिए

आज रामनवमी है। इस मौके पर लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को याद किया। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित शीर्ष राजनेताओं ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ट्वीट कर लिखा कि राम नवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:27 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:35 AM (IST)
Ram Navami 2021:  राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं, मोदी ने कहा- दवाई भी, कड़ाई भी के मंत्र को याद रखिए
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित शीर्ष राजनेताओं ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आज रामनवमी है। इस मौके पर लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को याद किया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित शीर्ष राजनेताओं ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि राम नवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम के जन्‍मदिवस पर मनाया जाने वाला यह पर्व, हमें जीवन में मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है। आइये, हम सब यह संकल्प लें कि कोविड-19 महामारी को भी हम सत्‍यनिष्‍ठा एवं संयम से पराजित करेंगे।

राम नवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम के जन्‍मदिवस पर मनाया जाने वाला यह पर्व, हमें जीवन में मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है। आइये, हम सब यह संकल्प लें कि कोविड-19 महामारी को भी हम सत्‍यनिष्‍ठा एवं संयम से पराजित करेंगे। — President of India (@rashtrapatibhvn) April 21, 2021

रामनवमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए देशवासियों को शुभकामना दी। उन्होंने लिखा कि रामनवमी की मंगलकामनाएं। देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे। जय श्रीराम! दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए। 'दवाई भी, कड़ाई भी' के मंत्र को याद रखिए।

आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें।

कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए।

'दवाई भी, कड़ाई भी' के मंत्र को याद रखिए।

— Narendra Modi (@narendramodi) April 21, 2021

चैत्र नवरात्र के नौवां दिन राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विधि-विधान और धूमधाम से पूजा होती है। राम नवमी का पर्व भगवान राम के आदर्शों को अपनाने पर बल देता है। भगवान राम ने अपने आचरण से समाज में ऐसे मूल्यों की स्थापना की, जिसे अपनाकर मानव रूपी जीवन को धन्य बनाया जा सकता है। इसीलिए भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है।

chat bot
आपका साथी