Rajya Sabha Election Result: MP में भाजपा ने दो व राजस्थान में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की

Rajya Sabha Election Result मध्य प्रदेश में भाजपा को दो सीट पर और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। वहीं राजस्थान में कांग्रेस को दो सीट और भाजपा को एक सीट पर जीत मिली है।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 09:33 AM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 09:11 PM (IST)
Rajya Sabha Election Result: MP में भाजपा ने दो व राजस्थान में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की
Rajya Sabha Election Result: MP में भाजपा ने दो व राजस्थान में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की

नई दिल्ली, जेएनएन।  मध्य प्रदेश में भाजपा को दो सीट पर और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। वहीं राजस्थान में कांग्रेस को दो सीट और भाजपा को एक सीट पर जीत मिली है। आंध्रप्रदेश से राज्यसभा के चार सीटों पर सत्तारूढ़ वाइएसआर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों में से एक पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और दूसरी पर भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश ने जीत दर्ज की। इसके अलावा यहां से शहजादा अनवर कांग्रेस के प्रत्याशी थे।  बता दें कि मध्य प्रदेश में विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा को दो सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिलना तय माना जा रहा था। भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को जीत मिली है। राजस्थान में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के.सी.वेणुगोपाल व प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नीरज डांगी तथा भाजपा के राजेंद्र गहलोत निर्वाचित हुए हैं। 

LIVE Rajya Sabha Election 2020: 

- गुजरात की चार राज्यसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू नहीं हुई थी। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से विभिन्न आधारों पर भाजपा के दो विधायकों के वोटों को अमान्य घोषित करने की मांग की है। विपक्ष के नेता परेश धनानी ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा विधायक केसरसिंह सोलंकी और मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा द्वारा डाले गए वोटों को रद करने की मांग की है। धनानी ने कहा, 'जब तक मतदान को लेकर हमारी शिकायतों का निपटारा नहीं हो जाता है, तब तक मतगणना शुरू नहीं होगी। हमने चुनाव आयोग के प्रतिनिधि के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं।'

- समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी ने  कहा कि चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक ने विपक्षी पार्टी की आपत्तियों को खारिज कर दिया और इस मामले को अंतिम निर्णय के लिए चुनाव आयोग के दिल्ली कार्यालय में भेज दिया। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार कांग्रेस ने चुडासमा पर इस आधार पर अपना वोट डालने पर आपत्ति जताई कि उनका चुनाव पिछले महीने गुजरात उच्च न्यायालय ने रद कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश पर रोक लगा दी है। राज्य में 172 में से 170 विधायकों ने वोट दिए। भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के दो विधायकों ने वोट नहीं दिए। भाजापा ने तीन उम्मीदवारों अभय भारद्वाज, रमिला बारा और नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने दो सीटों पर शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। 

- झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों में से एक पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और दूसरी पर भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश ने जीत दर्ज की। इसके अलावा यहां से शहजादा अनवर कांग्रेस के प्रत्याशी थे। 

- गुजरात में एक सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। राज्य में चार राज्यसभा सीटों पर पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से तीन भाजपा और कांग्रेस के दो उम्मीदवार है। मतदान के बाद, तीन उम्मीदवारों की जीत पक्की मानी जा रही। इसमें भाजपा के दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार की जीत तय है, जबकि एक सीट पर सस्पेंस है। अजय भारद्वाज, रामिलाबेन बारा और नरहरि अमीन भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी उम्मीदवार हैं। 

— ANI (@ANI) June 19, 2020

- मध्य प्रदेश के बिजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी  है। गौरतलब है कि शुक्ला ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था।

— ANI (@ANI) June 19, 2020

- राजस्थान में भाजपा के विधायक रामलाल शर्मा ने रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर कांग्रेस के विधायक वाजिब अली के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उनका आरोप है कि कांग्रेस के विधायक कल ही विदेश से लौटे है और वे क्वरंटाइन के नियमों का उल्लंघन करके वोट देने पहुंचे। दूसरी ओर  वाजिब अली ने कहा कि उन्होंने वापसी से पहले कोरोना टेस्ट कराया था। एक विधायक के तौर पर वोट देना उनका फर्ज है। उनके कोरोना टेस्ट का रिजल्ट नेगेटिव है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वे इसे मुद्दा बना रहे हैं।

— ANI (@ANI) June 19, 2020

- हाल ही में विदेश से लौटे कांग्रेस विधायक वाजिब अली राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे। भाजपा ने इस पर आपत्ति जताई। पार्टी ने आरोप लगाया कि उन्होंने क्वारंटाइन मानदंडों का उल्लंघन किया। समाचाप एजेंसी पीटीआइ के अनुसार नगर विधायक ने वोट डालने से पहले पीपीइ सूट पहना। आली उन छह विधायकों में से हैं, जिन्होंने बीएसपी के टिकट पर 2018 का विधानसभा चुनाव जीता और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। 

- मध्य प्रदेश में तीन सीटों पर चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) के विधायकों ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार दोनों पार्टियों के विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है। बसपा के विधायक संजीव कुशवाहा ने वोट देने के बाद कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए शिवराज सिंह के सरकार के साथ हैं। पार्टी के एक अन्य विधायक संजीव कुशवाहा ने कहा कि सदन के भीतर सरकार को समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उपचुनाव सभी 24 सीटों पर लड़ेंगे। इसके अलावा  सपा विधायक राजेश शुक्ला ने भी भाजपा को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी को वोट दिया है। गौरतलब है कि राज्य में बसपा के दो और सपा के एक विधायक हैं। भाजपा के पास 107, कांग्रेस के पास 92 और चार निर्दलीय विधायक हैं। राज्य की विधानसभा में कुल 204 सीटें हैं। इनमें से 24 खाली हैं। 

-  विपक्षी टीडीपी  के दो विधायकों को छोड़कर आंध्र प्रदेश विधानसभा के अन्य सभी 173 विधायकों ने शुक्रवार को  राज्यसभा के चार सदस्यों का चुनाव करने के लिए अपना वोट डाला। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार तेलुगु देशम पार्टी  के विधायक के अत्चन्नायडू ने अपना वोट नहीं डाला क्योंकि ईएसआई घोटाले में पिछले सप्ताह उनकी गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड के तहत अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। टीडीपी के एक अन्य सदस्य अनागनी सत्य प्रसाद होम क्वारंटाइन का हवाला देते हुए नहीं आए, जबकि पार्टी के तीन बागी विधायकों ने मतदान प्रक्रिया में मताधिकार का प्रयोग किया, जो शाम 4 बजे समाप्त हुआ।

- अमरावती: टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। राज्य में चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है।

- गुजरात में चार सीटों के लिए हो रहे चुनाव में पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसी बीच माना जा रहा है कि राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक कांधल जाडेजा ने आखिर अपनी मनमानी करते हुए राज्‍यसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में मत डाल दिया। गांधीनगर विधानसभा में मतदान के बाद वे गुजरात के खाद्य राज्‍यमंत्री धर्मेन्‍द्र सिंह जाडेजा के साथ कार में सवार निकले। इसलिए भी कांधल की इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि एनसीपी के व्‍हीप के मुताबिक ही उन्‍होंने मतदान किया है। ऐसे में कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार की जीत काफी मुश्किल लग रही है।

- कांग्रेस का एक कोरोना पॉजिटिव विधायक राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए पीपीइ किट पहनकर विधानसभा पहुंचा। विधायक के मतदान करने के बाद विधानसभा परिसर को सेनेटाइज किया गया।

— ANI (@ANI) June 19, 2020

- भाजपा ने गुजरात में चार राज्‍यसभा सीटों पर जारी मतदान के दौरान पूर्व सांसद भरतसिंह परमार को भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के प्रमुख और विधायक छोटूभाई वसावा के पास भेजकर अपनी रणनीति का आखिरी पत्‍ता चला। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि बीटीपी खुलकर भाजपा के समर्थन में आ सकती है। परमार ने भी इस मुलाकात के बाद बीटीपी का समर्थन भाजपा के पक्ष में होने का दावा किया है।

- मणिपुर में एक राज्यसभा सीट पर मतदान जारी है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह अपना वोट डालने के लिए राज्य विधानसभा पहुंचे। राज्य में नौ विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई है। ऐसे में यहां चुनाव रोचक हो गया है। 

— ANI (@ANI) June 19, 2020

- बता दें कि आंध्रप्रदेश और गुजरात में चार-चार सीटों , मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों, झारखंड में दो सीटों पर और इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम और मेघालय से एक-एक सीटों पर चुनाव जारी हैं। मतदान शाम चार बजे तक होगा। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण 18 सीटों पर चुनाव स्थगित कर दिया था। पहले चुनाव 26 मार्च को होना था। आयोग ने बाद में कर्नाटक की चार सीटों, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक सीट पर चुनाव की घोषणा की।   

- आंध्र प्रदेश में चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अमरावती स्थित राज्य विधानसभा पहुंचकर अपना वोट डाला। यहां सत्तारूढ़ वाइएसआर कांग्रेस के चारों सीटों पर जीत हासिल करने के आसार हैं।

— ANI (@ANI) June 19, 2020

- भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि निर्दलीय विधायकों सरयू राय और अमित यादव ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है और हमें 2 अन्य विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। रांची में राज्य विधानसभा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दीपक प्रकाश यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की तरफ से शहजादा अनवर और झामुमो के शिबू सोरेन उम्‍मीदवार हैं।

— ANI (@ANI) June 19, 2020

- राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मतदान के लिए जयपुर में विधानसभा पहुंचे। राज्य में आज राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मतदान होना है। 

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2020

- भोपाल में राज्य विधानसभा में वोट डालने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि हम राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतेंगे। वर्तमान में राज्य की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है।

— ANI (@ANI) June 19, 2020

- गुजरात: मातर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक केसरसिंह जेसंगभाई सोलंकी एम्बुलेंस से विधानसभा पहुंचे। उन्हें स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सीधे अस्पताल से यहां पहुंचे। 

— ANI (@ANI) June 19, 2020

भोपाल: मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदान किया।

— ANI (@ANI) June 19, 2020

आज गुजरात में 4 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना है। राज्य विधानसभा का दृश्य ।

— ANI (@ANI) June 19, 2020

राजस्थान: भाजपा के विधायकों को लेकर तीन बसें आज राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले जयपुर में राज्य विधान सभा पहुंची। राज्य में तीन सीटों के लिए मतदान होना है।

कौन कहां से उम्मीदवार

गुजरात से चार सीटों के लिए भाजापा ने तीन उम्मीदवारों अभय भारद्वाज, रमिला बारा और नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने दो सीटों पर शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के दो-दो उम्मीदवार हैं। भाजपा ने पूर्व कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया को टिकट दिया है। 

कर्नाटक में चार सीटों पर उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की

राजस्थान में तीन सीटों के लिए दो कांग्रेस और दो भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने राजेंद्र गहलोत और ओंकार सिंह लेखावत को मैदान में उतारा है।आंध्रप्रदेश से राज्यसभा के लिए चार सीटों पर चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या रहने के कारण सत्तारूढ़ वाइएसआर कांग्रेस के चारों सीटों पर जीत हासिल करने के आसार हैं। कर्नाटक में चार सीटों पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा उम्मीदवार इरन्ना कडाडी और अशोक गस्ती पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं।

मणिपुर में रोचक मुकाबला

मणिपुर में नौ विधायकों के इस्तीफे के बाद बाद एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई है। ऐसे में यहां चुनाव रोचक हो गया है। यहां भाजपा ने लेसिम्बा सानाजाओबा और कांग्रेस ने टी. मंगी बाबू को उम्मीदवार बनाया है।

chat bot
आपका साथी