उप सभापति हरिवंश ने कृषि सुधार विधेयकों पर राज्यसभा में हुए हंगामे की दी पल-पल की जानकारी

उप सभापति हरिवंश ने तृणमूल कांग्रेस के सदस्य डेरेक ओ ब्रायन का हवाला देते हुए यह बात कही। राज्यसभा की उस दिन की कार्यवाही की जो जानकारी उन्होंने मुहैया कराई है उसके मुताबिक डेरेक ओ ब्रायन ने दोपहर 1.09 बजे उनके टेबल से कुछ पेपर उठाने की कोशिश की।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:15 AM (IST)
उप सभापति हरिवंश ने कृषि सुधार विधेयकों पर राज्यसभा में हुए हंगामे की दी पल-पल की जानकारी
कृषि सुधार विधेयक के लिए राज्‍यसभा में हंगामा करते सदस्‍य (फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, आइएएनएस। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने सदन की उस दिन की कार्यवाही की पल-पल की जानकारी दी है, जिस दिन भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच दो कृषि सुधार विधेयक पास हुए थे। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि मत विभाजन की उसकी मांग ठुकरा दी गई। हरिवंश नारायण सिंह ने यह स्पष्टीकरण एक खबर के बाद दी है, जिसमें कहा गया था कि मत विभाजन के लिए उनकी शर्त के मुताबिक सभी सदस्य अपनी-अपनी सीट पर बैठे थे। 

सिंह ने कहा, 'केके रागेश ने अध्यादेश को अस्वीकार करने और विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजने के लिए प्रस्ताव पेश किया था, जिसे सदन ने दोपहर 1.07 बजे ध्वनि मत से अस्वीकार कर दिया। इस समय रागेश वेल में थे अपनी सीट पर नहीं। इसे वीडियो में देखा जा सकता है, मैं उन्हें अपना प्रस्ताव और संशोधन पेश करने के लिए कहते हुए गैलरी में देख रहा हूं, लेकिन वह वहां नजर नहीं आते।' 

सिंह ने आगे कहा तिरुची सिवा ने दोपहर 1.10 बजे अपनी सीट से ही विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजने के लिए अपने प्रस्ताव पर मत विभाजन की मांग की। उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा, 'आप इसी वीडियो में देख सकते हैं कि लगभग दोपहर 1.09 बजे एक सदस्य नियम बुक फाड़ रहा है और मेरे ऊपर फेंक रहा है। मैं कुछ विपक्षी सदस्यों से घिरा हुआ हूं, जो मुझसे पेपर छीनने की कोशिश कर रहे हैं।' 

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सदस्य डेरेक ओ ब्रायन का हवाला देते हुए यह बात कही। राज्यसभा की उस दिन की कार्यवाही की एक-एक मिनट की जो जानकारी उन्होंने मुहैया कराई है, उसके मुताबिक डेरेक ओ ब्रायन ने दोपहर 1.09 बजे उनके टेबल से कुछ पेपर उठाने की कोशिश की। जब मार्शलों ने उन्हें रोका तो उनके साथ दु‌र्व्यवहार किया। उसी समय एक अन्य सदस्य रिपुन बोरा ने पुस्तकों को हवा में उछाला।

chat bot
आपका साथी