राजस्थान के सियासी संकट पर सिब्बल ने जताई चिंता, बोले- क्या हम सभी घोड़ों के भागने पर जागेंगे

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को पार्टी के हालत पर चिंता जताई है।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 02:45 PM (IST)
राजस्थान के सियासी संकट पर सिब्बल ने जताई चिंता, बोले- क्या हम सभी घोड़ों के भागने पर जागेंगे
राजस्थान के सियासी संकट पर सिब्बल ने जताई चिंता, बोले- क्या हम सभी घोड़ों के भागने पर जागेंगे

नई दिल्ली, एएनआइ। राजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को पार्टी के हालत पर चिंता जताई। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ' पार्टी के लिए चिंतित हूं। क्या हम तभी जागेंगे जब घोड़े हमारे अस्तबल से भाग जाएंगे।' समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार राज्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के दिल्ली पहुंचने की खबरें सामने आई है। उनके साथ दो दर्जन से अधिक विधायकों के भी होने की बात सामने आई है।

इससे पहले राज्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह 25 करोड़ रुपये तक की पेशकश करके विधायकों को खरीदने और राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। विपक्षी पार्टी और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) द्वारा इससे इनकार किया है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के अंदर कलह है। उन्होंने गहलोत पर अपने ही विधायकों पर भरोसा न करने का भी आरोप लगाया।

भाजपा ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने प्रयास से इनकार किया है। भाजपा ने गहलोत से कहा था कि वह उसके खिलाफ लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप को साबित करें या राजनीति छोड़े।  राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा, 'मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार की विफलता के लिए भाजपा को दोष देने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उनके पास संख्या है तो सरकार को गिराने की कोशिश कौन करेगा?'

बता दें कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने शनिवार को विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया । सरकार के चीफ व्हिप महेश जोशी को भी अपना बयान दर्ज करने के लिए एक नोटिस भेजा गया है। इससे पहले एसओजी ने शुक्रवार को गहलोत सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हिरासत में ले लिया।

chat bot
आपका साथी