राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- फर्जी एग्जिट पोल से निराश न हों

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ExitsPolls को लेकर निराश ना होने की सलाह दी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने को कहा।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 22 May 2019 02:41 PM (IST) Updated:Wed, 22 May 2019 02:41 PM (IST)
राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- फर्जी एग्जिट पोल से निराश न हों
राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- फर्जी एग्जिट पोल से निराश न हों

नई दिल्ली, पीटीआइ। Lok sabha Election 2019 के सातवें यानी की आखिरी चरण के चुनाव के बाद सभी मीडिया चैनल्स ने अपने-अपने ExitsPolls जनता के सामने रखने शुरू कर दिए। इन सभी पोल्स में सत्तारुड पार्टी भाजपा को एक बार बहुमत मिलता दिखाया गया। अब इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से निराश ना होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इन फर्जी एग्जिट पोल से निराश ना हो और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्होंने स्थिति के साफ होने का इंतजार करने को और सतर्क रहने का आग्रह किया।

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपने और कांग्रेस पर विश्वास करने को कहा। उनकी कार्यकर्ताओं में यह अपील, ईवीएम में कथित छेड़छाड़ की खबरों पर विपक्षी दलों द्वारा चिंता जताए जाने के एक दिन बाद आई। उन्होंने चुनाव आयोग से भी मतगणना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कहा।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगले 24 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं। सतर्क रहें। डरे नहीं। आप सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। फर्जी एग्जिट पोल के प्रचार से निराश न हों। अपने और कांग्रेस पर विश्वास रखें। आपकी मेहनत। बेकार नहीं जाएगी। जय हिंद'।

गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक ऐसा ही संदेश जारी किया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को 'अफवाहों' और एग्जिट पोल से निराश ना होने के लिए कहा गया। उन्होंने उनसे मतगणना केंद्रों पर सतर्क रहने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि अफवाहों और एक्जिट पोल के रुझानों पर ध्यान ना देने को कहा। उन्होंने बताया कि यह सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम करने के लिए किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने संदेश में कहा, 'अफवाहों और एग्जिट पोल से निराश न हों। ये आपके उत्साह को कम और गलत चीजों का प्रचार कर निराश करना चाहते हैं। ऐसे में आपकी सतर्कता और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। मतगणना केंद्रों में अपने गार्ड पर रहें। हमें यकीन है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल ने यूपीए को पीछे दिखाते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलता दिखाया है। कई चैनल्स द्वारा NDA को पहले से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई गई। एक राष्ट्रीय चैनल ने NDA गठबंधन को 365 सीटें मिलती दिखाई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी