राहुल गांधी के केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- सरकार में खोखले नारों का मंत्रालय सबसे कुशल

राहुल गांधी ने सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसका झूठ और खोखले नारों का गोपनीय मंत्रालय सबसे कुशल है। राहुल भाजपा सरकार की आलोचना करते रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार सिर्फ बयानबाजी करती रहती है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:06 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:06 AM (IST)
राहुल गांधी के केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- सरकार में खोखले नारों का मंत्रालय सबसे कुशल
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सिर्फ बयानबाजी करती रहती है।

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसका झूठ और खोखले नारों का गोपनीय मंत्रालय सबसे कुशल है। राहुल भाजपा सरकार की आलोचना करते रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार सिर्फ बयानबाजी करती रहती है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ट्विटर पर कहा, भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है? झूठ और खोखले नारों का गोपनीय मंत्रालय। कांग्रेस नेता वैक्सीन की कमी, जीएसटी और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर सरकार पर हमला करते रहे हैं।

- Which is GOI’s most efficient ministry?

- The secret Ministry for Lies & Empty slogans

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 13, 2021

उनकी पार्टी के सहयोगी और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने कोरोना वायरस टीकों के मुद्दे को लेकर उच्चतम नायायालय और हालिया जी-7 सम्मेलन में अलग रुख अपनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए ट्विटर पर कहा, जी-7 में वह कोविड-19 टीकों के लिए पेटेंट में छूट की मांग करते हुए कहते हैं- एक धरती, एक स्वास्थ्य। उच्चतम न्यायालय में उनकी सरकार बिलकुल विपरीत रुख अपनाती है। अनिवार्य लाइसेंसिंग का आह्वान नहीं करती है। उन्होंने पूछा, दुनिया के लिए एक रुख, भारत के लिए दूसरा। यह अनर्थ क्यों?

देश भर में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर देश को लूटनवे का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, 'जीडीपी चरमरा रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है, ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने मांग की थी कि टीकाकरण केंद्र में जाने वाले वाले देश के प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी