इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अंतिम घड़ी तक सेवा में लगी रहीं मेरी दादी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शक्ति स्थल पर जाकर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 09:18 AM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 03:57 PM (IST)
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अंतिम घड़ी तक सेवा में लगी रहीं मेरी दादी
राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी को बताया नारी शक्ति का प्रतीक

नई दिल्ली, एएनआइ। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की रविवार को पुण्यतिथि है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

Delhi: Congress leader Rahul Gandhi pays tribute to former Prime Minister #IndiraGandhi at Shakti Sthal, on her death anniversary today. pic.twitter.com/k40AaMzw70— ANI (@ANI) October 31, 2021

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं- उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।'

कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। ट्वीट में लिखा गया है, 'उन्होंने ताकत का प्रतिनिधित्व किया। वह बलिदान का प्रतीक हैं। उन्होंने सेवा का प्रतिनिधित्व किया। भारत की आयरन लेडी, हमारी पहली महिला प्रधानमंत्री, सच्ची भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन।

She represented strength.

She epitomised sacrifice.

She personified service.

A billion salutes to the Iron Lady of India, our very first woman Prime Minister, a true Bharat Ratna, Smt. Indira Gandhi, on her death anniversary.#IndiasIndira pic.twitter.com/gGlcvy1c90— Congress (@INCIndia) October 31, 2021

एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने लिखा, 'लौह महिला इंदिरा गांधी जी के साहसिक फैसले ने पूरे विश्व का भूगोल बदलने के साथ के साथ-साथ बांग्लादेश का निर्माण करवाया। अपने खून के आखिरी कतरे से राष्ट्र को सींचने वाली लौह महिला इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन।'

बता दें कि इंदिरा गांधी की उनके दो गार्ड द्वारा हत्या कर दी गई थी। इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 31 अक्टूबर, 1984 को अकबर रोड पर उनके आधिकारिक आवास पर उनके ही दो अंगरक्षकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

chat bot
आपका साथी