पुड्डचेरी कैबिनेट गठन का सस्पेंस हुआ खत्म, 27 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह

पुड्डचेरी में एक महीने से ज्यादा समय से चले आ रहे कैबिनेट गठन का सस्पेंस आखिरकार समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने लेफ्टिनेंट गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन को अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंप दी है। पढ़ें पूरी खबर।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:37 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:37 AM (IST)
पुड्डचेरी कैबिनेट गठन का सस्पेंस हुआ खत्म, 27 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह
पुड्डचेरी कैबिनेट गठन का सस्पेंस हुआ खत्म, 27 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह

पुडुचेरी, आइएएनएस। पुड्डचेरी में एक महीने से ज्यादा समय से चले आ रहे कैबिनेट गठन का सस्पेंस आखिरकार समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने लेफ्टिनेंट गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन को अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंप दी है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने मीडिया को मंत्रियों के नाम बताने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 27 जून, 2021 को तय किया गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 से 4 बजे तक यह कार्यक्रम होगा।

विधानसभा अध्यक्ष पद पर भाजपा विधायक को देने के साथ हुए समझौता

बता दें कि एआईएनआरसी ने इस केंद्र शासित प्रदेश में 6 अप्रैल के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। इसके बाद से कैबिनेट गठन पर एआईएनआरसाी और भाजपा के बीच कश्मकश चलती रही, लेकिन आखिरी में दो भाजपा विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ। दरअसल, भाजपा की मांग उप-मुख्यमंत्री पद को लेकर थी। इस कश्मकश के बीच विधानसभा अध्यक्ष पद पर भाजपा विधायक को देने के साथ दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया।

6 मई को मुख्यमंत्री ने ली थी शपथ

गौरतलब है कि पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद एआईएनआरसी के संस्थापक एन रंगासामी ने 6 मई, 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जबकि भाजपा के एम्बलम आर सेल्वम को 16 जून को पुडुचेरी विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था।

chat bot
आपका साथी