प्रियंका का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- देश का बंटवारा करेगा नागरिकता संशोधन कानून

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 02:07 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 12:54 AM (IST)
प्रियंका का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- देश का बंटवारा करेगा नागरिकता संशोधन कानून
प्रियंका का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- देश का बंटवारा करेगा नागरिकता संशोधन कानून

नई दिल्ली, आइएएनएस। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा है और लोगों से इसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह कानून देश को बांटने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम इसके खिलाफ आवाज़ नहीं उठाएंगे तो देश आगे विभाजित हो जाएगा। 

आइए जानते हैं प्रियंका गांधी के भाषण से जुड़ी दस बड़ी बातें:

1. प्रियंका गांधी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के विभाजन का कारण बनेगा। यदि हम अब आवाज नहीं उठाते हैं तो देश आगे विभाजित हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप देश से प्यार करते हैं, तो इसके खिलाफ आवाज उठाइए।'

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा सरकार द्वारा ऐसे कानून पारित किए जा रहे हैं जो असंवैधानिक हैं।

3. 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार का मजाक उड़ाते हुए बड़ा हमला किया।

4, प्रियंका ने कहा, 'अखबारों में या बस स्टॉप पर, हम उन विज्ञापनों को देखते हैं, जो मोदी ने मुमकीन है, लेकिन वास्तविकता ये है कि मोदी सरकार में प्याज 100 रुपये प्रति किलो बेचा रहा है, बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर है, अर्थव्यवस्था ख़राब है।'

5. प्रियंका ने कहा कि नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम बेचे जा रहे हैं, भारतीय रेलवे का निजीकरण हो रहा है और 15,000 किसानों ने आत्महत्या की है।' यह सिर्फ मोदी सरकार में ही संभव है।

6. उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के बारे में बात करते हुए वह अपने पिता(राजीव गांधी) को याद करने लगीं, उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी ने जिंदा जला दिया था।

7. प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्नाव बेटी का खून देश के साथ मिल गया है, मेरे पिता के खून की तरह।

8. उन्होंने आर्थिक संकट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार के छह साल में अर्थव्यवस्था केवल नीचे की ओर गई है।

9. अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था एक ऐसी दर से विकास कर रही थी जिस पर दुनिया ने अपना ध्यान केंद्रित किया, लेकिन मोदी सरकार के छह वर्षों में, हमारी अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है, लोग नौकरियां खो रहे हैं, कारखानें बंद हो रही हैं।

10. कांग्रेस का ये विरोध प्रदर्शन आर्थिक मंदी और पूरे पूर्वोत्तर में और पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में उग्र प्रदर्शनों के बीच आयोजित हुआ है।

chat bot
आपका साथी