सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा- देश की सुरक्षा के साथ कांग्रेस ने हमेशा खिलवाड़ किया Gorakhpur News

उन्होंने कहा कि राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस का झूठ देश व दुनिया के सामने आ गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अन्य नेता देश से माफी मांगें।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 06:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 07:48 AM (IST)
सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा- देश की सुरक्षा के साथ कांग्रेस ने हमेशा खिलवाड़ किया Gorakhpur News
सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा- देश की सुरक्षा के साथ कांग्रेस ने हमेशा खिलवाड़ किया Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। कोर्ट ने राफेल मामले पर संभलकर बोलने के लिए कहा है। इससे साफ है कि उस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि 'कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अन्य नेता देश से माफी मांगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण देश की सुरक्षा है।

171.98 करोड़ रुपये की 216 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

नगर निगम के सदन भवन समेत 171.98 करोड़ रुपये की 216 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने नगर निगम पहुंचे मुख्यमंत्री पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस का झूठ देश व दुनिया के सामने आ गया है।

नगर निगम के सदन भवन का शिलान्यास

इससे पहले मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सदन भवन का शिलान्यास किया। यह भवन 23.45 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन ऐसा बने कि वह कम से कम 150 साल तक मजबूत रहे। उन्होंने नगर निगम के पुराने भवन को संग्रहालय बनाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश दुबे और आभार ज्ञापन नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने किया। इस दौरान नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, शीतल पांडेय, बिपिन सिंह, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी