पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति ने दी बधाई, कहा- स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर राष्ट्र सेवा करते रहें

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटी है। भाजपा ने 20 दिन के राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से शुरू होकर सात अक्टूबर को खत्म होगा।

By Neel RajputEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:49 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:49 AM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति ने दी बधाई, कहा- स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर राष्ट्र सेवा करते रहें
पीएम मोदी के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने में जुटी भाजपा

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शु्क्रवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी स्वस्थ रहें और सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।

राष्ट्रपति ने ट्वीट में लिखा, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।'

भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।

— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2021

गृह मंत्री ने भी दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी को जन्मदिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।'

सभी वर्गों के उत्थान के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य प्रेरणादायक : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि सभी वर्गों और समुदायों के उत्थान के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य प्रेरणादायक हैं।

राहुल गांधी ने किया बर्थडे विश

इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, जन्मदिन मुबारक मोदी जी।

Happy birthday, Modi ji.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2021

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटी है। भाजपा ने 20 दिन के राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से शुरू होकर सात अक्टूबर को खत्म होगा।

chat bot
आपका साथी