Happy Birthday Modi: जानें- पीएम को मिले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और क्या है उनका महत्व

Happy Birthday Modi पीएम मोदी ने अपने पांच वर्ष से अधिक के कार्यकाल में 10 बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं जबकि 7 अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां उनके नाम दर्ज हैं।

By Amit SinghEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 11:42 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 12:10 PM (IST)
Happy Birthday Modi: जानें- पीएम को मिले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और क्या है उनका महत्व
Happy Birthday Modi: जानें- पीएम को मिले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और क्या है उनका महत्व

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। Happy Birthday PM Narendra Modi 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 68वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री के नाम ऐसी तमाम अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां दर्ज हैं, जिसने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। मोदी का जीवन तमाम उपलब्धियों से भरा हुआ है, लेकिन बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियां भारत के लिए भी काफी महत्व रखती हैं। वह ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें विदेशों में इतना ज्यादा सम्मान मिला है। आइये जानतें हैं पीएम मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान और उनकी उपलब्धियों के बारे। साथ ही जानतें हैं उनका क्या महत्व है?

पीएम नरेंद्र मोदी को मिले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय अवार्ड...

1. ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद (Order of Abdulaziz Al Saud)
देश - सऊदी अरब (Saudi Arabia)
तिथि - 03 अप्रैल 2016
क्या है ये सम्मान - सऊदी अरब द्वारा गैरमुस्लिम को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस पुरस्कार का नाम आधुनिक सऊदी अरब की नींव रखने वाले किंग अब्दुलअजीज अल सऊद के नाम पर रखा गया है। पीएम मोदी से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के प्रधानमंत्री एबी शिंजो और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो भी इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

2. स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान (State Order of Ghazi Amir Amanullah Khan)
देश - अफगानिस्तान (Afghanistan)
तिथि - 04 जून 2016
क्या है ये सम्मान - ये अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। ये पुरस्कार उस वक्त दिया गया था जब पीएम अफगानिस्तान के दौरे पर थे। अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने उन्हें सम्मानित किया। इस पुरस्कार का नाम अफगानिस्तान के राष्ट्रीय नायक और राजा अमानुल्लाह खान (गाजी) के नाम पर रखा गया है, जो अफगानिस्तान की स्वतंत्रता के शूरवीर थे। अफगानिस्तान सरकार ने इस पुरस्कार का साल 2006 में गठन किया था। पीएम मोदी ये सम्मान पाने वाले आठवें राष्ट्राध्यक्ष हैं। उनसे पहले ये सम्मान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और नाटो जनरल जेम्स जोनस।

3. ग्रैंड कॉलर पुरस्कार (Grand Collar of the State of Palestine Award)
देश - फिलिस्तीन (Palestine)
तिथि - 10 फरवरी 2018
क्या है ये सम्मान - विदेशी मेहमानों व राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का ये सर्वोच्च सम्मान है। पीएम मोदी ये सम्मान पाने वाले चौथे विदेशी मेहमान हैं। उनसे पहले 2015 में सऊदी अरब के किंग सलमान, 2017 में बहरीन के किंग हामाद और 2017 में चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग को इसे दिया जा चुका है।

4. ऑर्डर ऑफ जायद (Order of Zayed Award)
देश - संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates)
तिथि - 24 अगस्त 2019
क्या है ये सम्मान - यूएई का ये सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। पीएम मोदी के लिए ये सम्मान बहुत महत्वपूर्ण था, क्योंकि यूएई ने उन्हें ये सम्मान उस वक्त दिया, जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने पर पाकिस्तान पूरी दुनिया में भारत के खिलाफ साजिश रच रहा था। उसने मुस्लिम देशों से भी सहयोग मांगा था, लेकिन किसी ने उसका साथ नहीं दिया था। पीएम मोदी ये सम्मान पाने वाले भारत के पहले और कुल 17वें व्यक्ति हैं। उनसे पहले रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन, यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ-2 और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

5. सेंट एंड्रयू पुरस्कार (Order of St. Andrew award)
देश - रूस (Russia)
तिथि - 12 अप्रैल 2019
क्या है ये सम्मान - रूस का ये सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पीएम मोदी पहले भारतीय हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। ये सम्मान उन्हें भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत और विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।

6. निशान इज्जूद्दीन (Order of the Distinguished Rule of Nishan Izzuddin)
देश - मालदीव
तिथि - 08 जून 2019
क्या है ये सम्मान - मालदीव द्वारा विदेशी मेहमानों व राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाने वाला ये सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। ये पुरस्कार पाने वाले पीएम मोदी 7वें शख्स हैं।

7. चैंपियंस ऑफ द अर्थ (Champions of the Earth Award)
संस्था - संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (The United Nations Environment Programme)
तिथि - 24 अक्टूबर 2018
क्या है ये सम्मान - संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UN Environment) ने इस पुरस्कार की शुरूआत 2005 में की थी। ये सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाले लोगों को वर्ष में एक बार दिया जाता है। प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ इसके लिए पूरी दुनिया से पांच से सात लोगों का चयन करता है। पीएम मोदी को यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को लेकर अग्रणी एवं उत्साही कार्यों के लिए और पर्यावरणीय कार्यों में सहयोग के नये क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया।

8. सियोल शांति पुरस्कार (Seoul Peace Prize)
देश - दक्षिण कोरिया (South Korea)
तिथि - 22 फरवरी 2019
क्या है ये सम्मान - भारत में अमीर और गरीब के बीच के सामाजिक और आर्थिक अंतर को कम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के चलते उन्हें ये पुरस्कार दिया गया था। पीएम मोदी यह सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं। मोदी ये सम्मान पाने वाले 14वें व्यक्ति हैं। 2018 में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान को ये पुरस्कार दिया गया था। इस पुरस्कार के लिए दुनियाभर से कुल 1300 लोग नामित हुए थे। इनमें से केवल 150 लोगों का पुरस्कार के लिए चयन हुआ था। चयन समिति ने पीएण मोदी को 'द परफेक्ट कैंडिडेट फॉर द 2018 सियोल पीस प्राइज' कहा था। इस पुरस्कार की स्थापना 24वें ओलंपिक खेलों की सफलता के उपलक्ष्य में वर्ष 1990 में की गयी थी। ये पुरस्कार प्रत्येक दो वर्ष में दिया जाता है।

9. फिलिप कोटलर प्रेजिडेंशियल (Philip Kotler Presidential Award)
देश - अमेरिका (America)
तिथि - 14 जनवरी 2019
क्या है ये सम्मान - प्रोफेसर फिलिप कोटलर, अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में मार्केटिंग के विश्व प्रसिद्ध प्रोफेसर हैं। बीमारी की वजह से प्रोफेसर कोटलर ने अमेरिका के जॉर्जिया में इमोरी यूनीवर्सिटी के डॉ. जगदीश सेठ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुरस्कार प्रदान करने के लिए भेजा था। पीएम मोदी को नई दिल्ली में इस पुरस्कार से नवाजा गया था। ये सम्मान हर वर्ष देश के सबसे लोकप्रिय नेता को दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चयन ‘‘देश को उत्कृष्ट नेतृत्व’’ प्रदान करने के लिये किया गया था।

10. द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां (The King Hamad Order Of Renaissance)
देश - बहरीन (Baharain)
तिथि - 25 अगस्त 2019
क्या है ये सम्मान - बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा था। भारत-बहरीन के बेहतरीन रिश्तों के लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया था।

पीएम मोदी को अन्य सम्मान व उपलब्धियां
1. मार्च 2012 में टाइम मैगजीन के एशिया एडिशन में उन्हें कवर पेज पर जगह दी गयी।
2. 2014 व 2016 में वह टाइम मैगजीन (Time Magazine) रीडर्स पोल में पर्सन ऑफ द ईयर (Person of the Year) चुने गए।
3. 2015 में पीएम मोदी फॉर्च्यून मैग्जीन (Fortune Magazine) द्वारा प्रकाशित विश्व के महान नेताओं (World's Greatest Leaders) में 5वें स्थान पर थे।
4. जुलाई 2018 में मोदी, ट्वीटर (Tweeter) पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शख्स बने थे।
5. 2014 में फोर्ब्स मैगजीन (Forbes Magazine) ने पीएम मोदी को दुनिया का 15वां सबसे शक्तिशाली व्यक्ति घोषित किया था।
6. 2015, 2016 व 2018 में फोर्ब्स मैगजीन ने ही पीएम मोदी को दुनिया का 9वां सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बताया था।
7. 2016 में पीएम मोदी की उपलब्धियों और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम (Madame Tussaud Wax Museum, London) में उनका मोम का पुतला लगाया गया।

ये पूर्व प्रधानमंत्री भी हुए सम्मानित
बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में उत्कृष्ट योगदान के लिए बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मरणोपरांत अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार बांग्लादेश फ्रीडम ऑनर से सम्मानित किया। मनमोहन सिंह को जापान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार (ग्रांड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ पॉलाउनिया फूल) मिला। मनमोहन सिंह को यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच 2009 के रणनीतिक साझेदारी के साथ भारत-जापान संबंधों को आगे बढ़ाने में उनके काम के लिए दिया गया था। हालांकि, यह पुरस्कार उन्हें मई 2014 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद मिला।

यहां जानें:
पूरी तरह से शाकाहारी हैं पीएम मोदी, उनकी डाइट पर अमेरिका ने भी जताई थी हैरानी

chat bot
आपका साथी