23 जनवरी को कोलकाता का दौरा करेंगे पीएम मोदी, 'पराक्रम दिवस' के समारोह को करेंगे संबोधित

आजाद हिंद फौज के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिन यानी पराक्रम दिवस को संबोधित करने के लिए 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 02:30 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 02:30 PM (IST)
23 जनवरी को कोलकाता का दौरा करेंगे पीएम मोदी, 'पराक्रम दिवस' के समारोह को करेंगे संबोधित
23 जनवरी को कोलकाता का दौरा करेंगे पीएम मोदी।

नई दिल्ली, एएनआइ। आजाद हिंद फौज के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिन यानी 'पराक्रम दिवस' को संबोधित करने के लिए 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता का दौरा करेंगे। इसके अलावा 1.06 लाख भूमि पट्‌टा / आवंटन प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए पीएम असम के शिवसागर में जेरंगा पथ का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। हाल ही में नेताजी जन्मदिन को लेकर केंद्र सरकार ने एक और बड़ा एलान किया। इसके अनुसार अब उनके जन्मदिन 23 जनवरी को देश और दुनिया में हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इससे पहले भी केंद्र सरकार ने उनके 125वें जन्मदिन को भव्य तरीके से और साल भर मनाने का फैसला लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हाल ही में इसे लेकर 85 सदस्यीय एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित की गई है। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मंगलवार को नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने के सरकार के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान नेताजी के 125वें जन्मदिन पर 23 जनवरी, 2021 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शिरकत करेंगे। इसके अलावा कटक (ओडिशा) में भी नेताजी के जन्मदिन पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल होंगे। 

इसके साथ ही नेताजी से जुड़े सभी स्थानों पर भी कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई है। इनमें हरिपुरा (गुजरात) और त्रिपुरी (मध्य प्रदेश) में भी बड़े आयोजन किए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। यह सिर्फ संयोग है कि अगले कुछ महीनों में बंगाल में चुनाव भी हैं। नेताजी के अलावा इस साल महर्षि अरविंद का 150वां जन्मदिन और राजा राम मोहन राय का 250वां जन्मदिन भी पड़ रहा है। ये दोनों भी बंगाल से जुड़े हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुलाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें आमंत्रण भेजा गया है। सरकार का यह फैसला राजनीतिक हो या न हो, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि नेताजी बंगाल के स्वाभिमान से जुड़े हैं। नेताजी से जुड़े दस्तावेज को भी मोदी सरकार के काल में ही सार्वजनिक किया गया था।

 
chat bot
आपका साथी