पीयूष गोयल का राहुल पर हमला, कहा- वाम दलों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं

राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि वायनाड में CPI के खिलाफ चुनाव लड़ने के बावजूद उनके पास वाम दलों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 08:40 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 08:40 AM (IST)
पीयूष गोयल का राहुल पर हमला, कहा- वाम दलों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं
पीयूष गोयल का राहुल पर हमला, कहा- वाम दलों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं

अहमदाबाद, एएनआइ। लोकसभा चुनाव 2019 जैसे-जैसे अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है, राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोपों की बौछार करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने निशाना साधा है। पीयूष गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी भले ही वायनाड में सीपीआई(CPI) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हों, लेकिन राहुल गांधी के पास वाम दलों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को जब लगा की वो अमेठी में हार जाएंगे, तब वो भागकर वायनाड चले गए। उन्होंने कहा कि हमने सीताराम येचुरी के साथ राहुल गांधी की बहुत सारी तस्वीरें देखीं। वायनाड में वह वाम दलों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन कहते हैं कि वे उनकी आलोचना नहीं करेंगे। गोयल ने कहा कि लोकतंत्र में अगर किसी नेता में अपने विरोधियों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है, तो वह देश की सेवा नहीं कर पाएगा।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में वायनाड से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि वह अपने पूरे अभियान में सीपीएम के खिलाफ एक शब्द नहीं कहेंगे। वहीं, लेफ्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सीपीआई के प्रमुख पीपी सुनीर को मैदान में उतारा है।

chat bot
आपका साथी