कांग्रेस नेता ने Whatsapp पर शेयर किया अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिला सयुक्त सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर किया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 10 Aug 2019 10:17 AM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 10:48 AM (IST)
कांग्रेस नेता ने Whatsapp पर शेयर किया अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कांग्रेस नेता ने Whatsapp पर शेयर किया अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,एएनआइ। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थानीय कांग्रेस नेता पवन दुबे को गिरफ्तार किया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर किया था। बिलासपुर जिले के पेंड्रा गौरेला क्षेत्र की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने बताया कि कांग्रेस के जिला सयुक्त सचिव ने वाट्सएप पर एक ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस की महिला नेताओं ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

   

प्रतिभा तिवारी ने आगे बताया कि पेंड्रा गौरेला और मरवाही के ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मिलकर एक वाट्सएप ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में प्रदेश नेताओं के साथ-साथ महिला नेताओं और कई बड़े नेता भी जुड़े हुए थे। संयुक्त सचिव पवन दुबे ने इस ग्रुप में एक अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। जिसपर कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा था अनुच्छेद 370 हटने के बाद आया पहले रूझान। 

वीडियो पर हिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों से इसपर आपत्ति जताते हुए पवन दुबे से कहा कि वह इस वीडियो को ग्रुप से हटाए और ग्रुप में सबसे माफी मांगे। लेकिन, दुबे ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद कांग्रेस महिला नेताओं ने दुबे के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दुबे पर धारा 292 और आइटी एक्टर के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी