Parliament Monsoon Session 2020: एचडी देवगौड़ा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

Parliament Monsoon Session 2020 पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल-सेक्युलर(Janata Dal-Secular) के नेता एचडी देवगौड़ा ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 09:53 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 10:42 AM (IST)
Parliament Monsoon Session 2020: एचडी देवगौड़ा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
Parliament Monsoon Session 2020: एचडी देवगौड़ा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली, एएनआइ। Parliament Monsoon Session 2020, पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल-सेक्युलर(Janata Dal-Secular) के नेता एचडी देवगौड़ा ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें शपथ समारोह में शपथ दिलाई और उच्च सदन में उनका स्वागत किया।

13 जून को, एचडी गौड़ा को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया। एचडी गौड़ा ने 1994 से 1996 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह 1996 के आम चुनावों के बाद संयुक्त मोर्चा सरकार का नेतृत्व करने वाले देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।

निर्विरोध निर्वाचित हुए थे देवगौड़ा

जून माह में चुनाव मैदान में कोई और प्रत्याशी न होने के कारण जनता दल (एस.) के मुखिया एच.डी. देवगौड़ा, कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और भाजपा के दोनी कार्यकर्ता अशोक गस्ती और इरन्ना कडाडी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

इन लोगों  ने राज्यसभा में जनता दल (एस) कूपेंद्र रेड्डी, कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद व राजीव गौड़ा और भाजपा के प्रभाकर कोरे का स्थान लिया है। इन लोगों का कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो गया था।

उल्लेखनीय है कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव 19 जून को होना था लेकिन किसी और के चुनाव मैदान में न उतरने से इन चारों को शुक्रवार को ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

समय से पहले खत्म होगा मानसून सत्र

कोविड-19 के ब़़ढते संक्रमण के चलते संसद का मानसून सत्र अपने निर्धारित समय से पहले खत्म हो सकता है। माना जा रहा है कि बुधवार तक अहम विधायी कार्य निपटाकर सत्र की समाप्ति की घोषषणा कर दी जाएगी। पूर्व तय अवधि के अनुसार सत्र पहली अक्टूबर तक चलना था। पिछले एक हफ्ते में ढाई दर्जन से ज्यादा सांसद और छह दर्जन संसदीय स्टाफ के कोरोना संक्रमण की जानकारी है। इसे ध्यान में रखते हुए ही अब संसदीय परिसर में जाने वाले हर व्यक्ति के लिए रोजाना एंटीजन टेस्ट जरूरी कर दिया गया है। बताते हैं कि इसे ध्यान में रखते हुए ही शनिवार को लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और राजनीतिक दलों ने निर्धारित समय से पहले सत्र समाप्त करने पर अपनी सहमति जताई है।

chat bot
आपका साथी