मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ पाक कुछ करने को तैयार नही

अंतरराष्ट्रीय समुदाय समझ चुका है कि पाकिस्तान मुंबई हमलों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहता।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 12:13 AM (IST)
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ पाक कुछ करने को तैयार नही
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ पाक कुछ करने को तैयार नही

नई दिल्ली, एएनआइ। मुंबई के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान सरकार की सुविधाओं का उपभोग करते हुए मनमाने अंदाज में रह रहा है। जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय संयुक्त राष्ट्र के इस घोषित आतंकी सरगना के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता है। यह बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कही है। मुंबई हमले में कई विदेशियों समेत 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा घायल हुए थे।

हाफिज सईद सरकारी सुरक्षा-सुविधा में आजादी से घूमता है

प्रवक्ता ने कहा, हम सभी जानते हैं कि इस हमले के साजिशकर्ता कौन थे और मास्टरमाइंड कौन था। हम अच्छी तरह जानते-देखते हैं कि यह मास्टरमाइंड पाकिस्तान में सरकार की सुरक्षा-सुविधा में आजादी से घूमता है और मनमाने तरीके से रहता है।

मुंबई हमले में सईद के हाथ होने के सुबूत

जाहिर है प्रवक्ता का इशारा पाकिस्तानी संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद की ओर था। प्रवक्ता ने कहा, भारत ने मुंबई हमले में हाफिज सईद और उसके संगठन के अन्य लोगों के हाथ होने के सुबूत पाकिस्तान को सौंप दिए हैं।

पाक की सरकार सईद के खिलाफ कुछ करने के लिए तैयार नहीं

पाकिस्तान की सरकार सईद के खिलाफ कुछ करने के लिए तैयार नहीं है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय समझ चुका है कि पाकिस्तान मुंबई हमलों के दोषियों और भारत में अन्य आतंकी वारदातों के मास्टरमाइंड और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहता।

टू प्लस टू वार्ता

अमेरिका भारत के साथ अपनी रक्षा साझेदारी को और व्यापक बनाने का इच्छुक है और उसकी यही सोच आगामी टू प्लस टू वार्ता में परिलक्षित होगी। दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों की यह बैठक 18 दिसंबर को वाशिंगटन में होगी। पहली बैठक सितंबर 2018 में नई दिल्ली में हुई थी। आगामी बैठक में दोनों देश बाहरी चुनौतियों, आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने के तरीकों पर विचार करेंगे। रक्षा नीति मामलों के उप मंत्री जॉन सी रूड ने कहा, हम भारत के साथ अपने रक्षा संबंध और ज्यादा बढ़ाने के इच्छुक हैं। इसी पर दोनों देशों के नेता बात करेंगे।

chat bot
आपका साथी