ओवैसी ने त्रिपुरा में हिंसा की निंदा की, लेकिन पुलिस बोली- फेक फोटो और वीडियो फैलाई गई

त्रिपुरा के महानिरीक्षक (आईजी) कानून-व्यवस्था प्रभारी सौरभ त्रिपाठी ने गुरुवार को कहा कि सोशल मीडिया पर त्रिपुरा के पानीसागर में हुई हिंसा को दर्शाने वाली फेक तस्वीरें और वीडियो को व्यापक रूप से प्रसारित किए जा रहा है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:26 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:49 AM (IST)
ओवैसी ने त्रिपुरा में हिंसा की निंदा की, लेकिन पुलिस बोली- फेक फोटो और वीडियो फैलाई गई
ओवैसी ने त्रिपुरा में हिंसा की निंदा की, लेकिन पुलिस बोली- फेक फोटो और वीडियो फैलाई गई

नई दिल्ली, एजेंसी। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को त्रिपुरा में हिंसा की निंदा की और केंद्र से तुरंत कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने ट्वीट किया, 'हम त्रिपुरा राज्य में मुसलमानों के खिलाफ हो रही हिंसा की निंदा करते हैं, नरेंद्र मोदी सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। त्रिपुरा के मुसलमानों को बचाओ।'

इस बीच, त्रिपुरा के महानिरीक्षक (आईजी) कानून-व्यवस्था प्रभारी सौरभ त्रिपाठी ने गुरुवार को कहा कि सोशल मीडिया पर त्रिपुरा के पानीसागर में हुई हिंसा को दर्शाने वाली फेक तस्वीरें और वीडियो को व्यापक रूप से प्रसारित किए जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कुछ 'राष्ट्र-विरोधी' और असमाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहा है।

उन्होंने कहा, 'पानीसागर में कल की घटना के संबंध में फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाई जा रही हैं। किसी भी मस्जिद में आग की कोई घटना नहीं हुई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल फर्जी पोस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उत्तर त्रिपुरा जिले में फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से हुई घटना के संबंध में कुछ राष्ट्रविरोधी और परेशान करने वाले तत्व फर्जी खबरें फैला रहे हैं।'

मस्जिद को जलाए जाने की तस्वीरें और वीडियो पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए उन्होंने कहा, 'त्रिपुरा में किसी भी मस्जिद में आग की कोई घटना नहीं हुई। पुलिस ने विशिष्ट शिकायतें दर्ज की हैं और जो कुछ भी हुआ था उस पर जांच शुरू कर दी है। और सोशल मीडिया में द्वेषपूर्ण अभियान को लेकर मामले भी दर्ज हुए।'

उन्होंने आगे कहा कि उन फर्जी पोस्ट में दिखाए गए वीडियो और तस्वीरों का त्रिपुरा में हुई वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है। यहां तक कि ये भी राज्य में यहां हुई किसी अन्य घटना से नहीं जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, त्रिपाठी ने लोगों से आगे आने और अफवाह फैलाने वालों को और बदमाशों की पहचान करने में पुलिस की मदद करने की भी अपील की। उन्होंने कहा, 'जब भी कुछ भी संदिग्ध हो या आपको परेशान करने वाला लगे, तो कृपया जल्द से जल्द नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।'

बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हालिया हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की रैली के दौरान उत्तरी त्रिपुरा जिले के चमटीला इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ करने और कई दुकानों में आग लगाने की खबरें आने के बाद पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हिंसक झड़पों के बाद, बुधवार को उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर जिले में चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने वाली धारा 144 लागू कर दी गई। उत्तरी त्रिपुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी