बिहार बालिका गृह यौन शोषण मामला : आज साकेत कोर्ट में होगी सुनवाई

इससे पहले शुक्रवार को ही बिहार से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेशन लाया गया। वहां सभी को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार किया गया। अब इसी मामले में सभी बंदियों की पेशी होनी है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 09:11 AM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 08:03 AM (IST)
बिहार बालिका गृह यौन शोषण मामला : आज साकेत कोर्ट में होगी सुनवाई
बिहार बालिका गृह यौन शोषण मामला : आज साकेत कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली, जेएनएन। बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में अब दिल्ली की साकेत कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। इस मामले में शनिवार को सभी सातों आरोपी पेश हुए, जबकि मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर शुक्रवार को ही साकेत कोर्ट में पेश हुआ था। 

इससे पहले पेशी के लिए सातों आरोपित शनिवार सुबह ही दिल्ली पहुंचे गए थे। सभी आरोपियों को शनिवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश जाना था, लेकिन पेशी के बाद सुनवाई टल गई। इससे पहले सातों आरोपी मुजफ्फरपुर स्थित जेल में बंद थे। 

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बिहार से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेशन लाया गया। वहां सभी को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार किया गया। इसी मामले में सभी बंदियों की पेशी होनी है। इससे पूर्व सभी आरोपियों को दिल्ली भेजने के लिए बृहस्पतिवार को सभी आवश्यक तैयारियां जेल प्रशासन ने कर ली थी।

यहां पर बता दें कि पिछले जुलाई महीने में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सरकारी सहायता प्राप्त एक शेल्टर होम में 16 बच्चियों के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म के मामले ने सूबे सहित पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। पीड़ित बच्चियों ने अपने एक साथी की हत्या कर शव को परिसर में दफनाने का आरोप भी लगाया था। 

ऐसे आया यह घिनौना सच सामने
इसी साल मई में टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के सोशल ऑडिट के दौरान मामले का खुलासा हुआ था। इसके बाद पुलिस की जांच में यह सामने आया था कि शेल्‍टर होम से छह लड़कियां गायब हुई हैं। पुलिस पूछताछ में पीड़‍िताओं ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2013 से 2018 के बीच ये लड़कियां गायब हुई हैं। इसके बाद राज्य के समाज कल्याण विभाग ने पिछले महीने प्राथमिकी दर्ज की। मामले में दस लोगों की गिरफ्तारी हुई।

लड़कियों के गायब होने का पुलिस के पास रिकॉर्ड नहीं
सोशल ऑडिट में यह सामने आया था कि वर्ष 2013 से 2018 के बीच शेल्टर होम से 6 लड़कियां गायब हुई हैं। हालांकि, इन लड़कियों के गायब होने का कोई पुलिस रेकॉर्ड नहीं है। 

chat bot
आपका साथी