Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: अमित शाह के स्वास्थ्य में सुधार, टीवी पर लाइव देखा राम मंदिर भूमि पूजन

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan अस्पताल में भर्ती अमित शाह के डॉक्टरों के मुताबिक उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं। वे बराबर मोबाइल पर परिजनों व विभागीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:07 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:07 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: अमित शाह के स्वास्थ्य में सुधार, टीवी पर लाइव देखा राम मंदिर भूमि पूजन
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: अमित शाह के स्वास्थ्य में सुधार, टीवी पर लाइव देखा राम मंदिर भूमि पूजन

गुरुग्राम [अनिल भारद्वाज]। Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan:  कोरोना संक्रमित होने के बाद चार दिन से मेदांता अस्पताल में भर्ती केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं। वे बराबर मोबाइल पर परिजनों व विभागीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए हुए भूमि पूजन कार्यक्रम को उन्होंने टीवी पर देखा। बताते हैं कि कोरोना टेस्ट के लिए बृहस्पतिवार दोबारा सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। उसी के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर पर रहने की सलाह दी जा सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद अमित शाह रविवार शाम 4 बजे के बाद से मेदांता अस्पताल में भर्ती केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वास्थ्य बेहतर है। अस्पताल की 14वीं मंजिल पर भर्ती गृह मंत्री ने बुधवार को भी सुबह गैलरी में कुछ देर तक चहलकदमी की। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की ओर से निर्धारित डाइट भी ले रहे हैं।  गृह मंत्री को 14वीं मंजिल पर बनाए गए आइसोलेशन सेंटर के रूम नंबर 4710 में आइसोलेट किया गया है। बृहस्पतिवार को फिर से कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया जाएगा।

 केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। बुखार व अन्य लक्षण होने के चलते वह 23 जुलाई को मेदांता अस्पताल में दाखिल हुए थे। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा है कि कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद मैंने अपना टेस्ट कराया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हूं। हालांकि वैसे मैं स्वस्थ हूं। केंद्रीय मंत्री का इलाज वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी