नड्डा ने कहा- विश्व का सबसे बड़ा व तेज टीकाकरण अभियान भारत में, विपक्ष का काम भटकाने, लटकाने व अटकाने का

भारत आज टीका बनाने लगाने और दूसरे देशों को उपलब्ध कराने वाला देश बन गया है। दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज चलने वाला टीकाकरण अभियान भारत में शुरू किया गया है। इस वर्ष के अंत तक टीके के 257 करोड़ खुराक उपलब्ध हो जाएगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:32 PM (IST)
नड्डा ने कहा- विश्व का सबसे बड़ा व तेज टीकाकरण अभियान भारत में, विपक्ष का काम भटकाने, लटकाने व अटकाने का
इस वर्ष के अंत तक देश में टीके की 257 करोड़ खुराक होगी उपलब्ध

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को आरएमएल अस्पताल में भाजपा के टीकाकरण हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम भटकाने, लटकाने व अटकाने का रहा, लेकिन देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास कर टीकाकरण कराया। मोदी सरकार ने नौ माह में कोरोना के दो टीके बना लिए।

भारत टीका बनाने, लगाने और दूसरे देशों को देने वाला देश: नड्डा

भारत आज टीका बनाने, लगाने और दूसरे देशों को उपलब्ध कराने वाला देश बन गया है। दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज चलने वाला टीकाकरण अभियान भारत में शुरू किया गया है। इस वर्ष के अंत तक टीके के 257 करोड़ खुराक उपलब्ध हो जाएगी।

नड्डा ने कहा- शंका व्यक्त करने वाले नेता भी आज टीका लगवा रहे

उन्होंने आगे कहा कि टीके को लेकर शंका व्यक्त करने वाले नेता भी आज टीका लगवा रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि उनका मन बदला, दिल बदला या आत्मा बदल गया।

कोरोना संकट में भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा कर रहे हैं, विपक्ष क्वारंटाइन में है

कुछ नेता आजकल ट्विटर पर ही दिखते हैं। कोरोना काल में अधिकांश पार्टियां क्वारंटाइन हो गई हैं। कुछ आइसीयू में हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर जनसेवा में जुटे हुए हैं।

भाजपा नेता ने कहा- नई चिकित्सा नीति में रोग से बचाव और उपचार दोनों ही महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा कि नई चिकित्सा नीति में रोग से बचाव और उपचार दोनों को महत्व दिया गया है। आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। योग और सभी चिकित्सा पद्धति एक दूसरे के पूरक हैं। योग रोग से बचाव में कारगर है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन, भाजपा की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डाॅ. अनिल जैन, दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व अन्य नेता मौजूद थे।

टीका उत्पादन का लक्ष्य

माह          खुराक

मई-           8 करोड़

जून-         10 करोड़

जुलाई-      17 करोड़

अगस्त-     19 करोड़

सितंबर-    42 करोड़

अक्टूबर-  43 करोड़

नवंबर-     56 करोड़

दिसंबर-   59 करोड़

chat bot
आपका साथी