MP Politics:विभाग बंटवारे के बाद भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर बढ़ाई हलचल

भाजपा विधायक अजय विश्‍नोई पहले भी शिवराज सरकार को कई बार आईना दिखा चुके हैं लेकिन इस बार तो उन्होंने प्रकारांतर से शिवराज सिंह चौहान से ही जवाब मांगा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:35 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:35 PM (IST)
MP Politics:विभाग बंटवारे के बाद भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर बढ़ाई हलचल
MP Politics:विभाग बंटवारे के बाद भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर बढ़ाई हलचल

भोपाल, राज्‍य ब्‍यूरो। शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रियों को विभाग बांटने में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व मंत्री और राज्‍यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को भारी भरकम विभाग दिए गए तो यह भाजपा के कई दिग्गजों को नागवार गुजरा। बहुतों ने तो दबी जुबान से अपनी टीस जाहिर की लेकिन विद्रोही रूख अपना चुके भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर मध्य प्रदेश की सियासी हलचल बढ़ा दी। विश्नोई पहले भी शिवराज सरकार को कई बार आईना दिखा चुके हैं लेकिन इस बार तो उन्होंने प्रकारांतर से शिवराज सिंह चौहान से ही जवाब मांगा है। 

शिवराज को घेरते हुए कहा-'जनता को बताएं न बताएं, लेकिन भाजपा को देना होगा जवाब

मंत्रियों के विभाग बांटे जाने के बाद अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'इस हाथ दे, उस हाथ ले, का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ है, मध्य प्रदेश की वर्तमान राजनीति में। आज जब सरकार ना तो बनानी थी और न गिरानी। फिर यह क्यूं किया गया। आप भाजपा को कहां ले जाना चाहते हैं।' अब तक सिर्फ सिंधिया पर ही निशाना साध रहे विश्नोई ने शिवराज को भी घेरे में लिया है। उन्होंने ट्वीट में बिना नाम लिए शिवराज को ही लक्ष्य करते हुए लिखा 'जनता को बताएं न बताएं लेकिन भाजपा को यह बताना होगा। या फिर हमें संस्कारों का उल्टा पाठ पढ़ाना होगा।' 

पहले मंत्रियों की संख्या और अब विभागों का बंटवारा। मुझे डर है कही भाजपा का आम कार्यकर्ता हमारे नेता की इतनी बेइज्जती से नाराज न हो जाय। नुकसान हो जाएगा।

— Ajay Vishnoi (@AjayVishnoiBJP) July 8, 2020

ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं अजय विश्‍नोई 

उन्होंने सिंधिया समर्थकों को भारी भरकम विभाग दिए जाने पर यह नाराजगी दिखाई है। ध्यान रहे कि विश्नोई भी मंत्री पद के प्रबल दावेदार थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। तबसे वह ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। सोमवार को विश्नोई ने अपने ट्वीट के साढ़े पांच घंटे बाद फिर ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा-'बीते सालों में बहुत कुछ बदला। समाज के साथ परिवहन और संचार तक बदला। निश्चित रूप से भाजपा में भी बदलाव आया है, पर हम लोगों के संस्कार नहीं बदले। ये संस्कार कहीं से भी आए हों, पर भाजपा के लोग संस्कारित हैं और रहेंगे।'

chat bot
आपका साथी