VIDEO: मप्र के मंत्री ने कहा-सवर्ण समाज की औरतों को पकड़कर बाहर निकालो, तभी आएगी समानता

MP Politics मंत्री बिसाहूलाल सिंह का यह भी कहना था कि समाज में समानता लानी है तो उच्च जाति की महिलाओं को पकड़कर बाहर निकालो। गांव की महिलाएं धान काटती हैं गोबर लीपती हैं और अन्य काम करती हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:13 AM (IST)
VIDEO: मप्र के मंत्री ने कहा-सवर्ण समाज की औरतों को पकड़कर बाहर निकालो, तभी आएगी समानता
मध्य प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह

अनूपपुर, राज्‍य ब्‍यूरो। मध्य प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सवर्ण समाज की महिलाओं के प्रति बोल बिगड़ गए। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने फुनगा गांव में महिलाओं के सम्मान समारोह में बुधवार को कहा कि महिला और पुरुष दोनों को समान रूप से काम करना चाहिए। महिलाओं को बाहर लाने की जरूरत है। खासकर सवर्ण समाज को, जो अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद रखता है, काम करने को निकलने नहीं देता। खासकर जितने बड़े-बड़े ठाकुर और कुछ और बड़े लोग वो सब अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद कर देते हैं।

महिलाओं के अधिकारों को लेकर कही यह बात

कार्यक्रम में मंत्री महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे। मंत्री बिसाहूलाल सिंह का यह भी कहना था कि समाज में समानता लानी है तो उच्च जाति की महिलाओं को पकड़कर बाहर निकालो। गांव की महिलाएं धान काटती हैं, गोबर लीपती हैं और अन्य काम करती हैं। यहीं काम करते हैं ना..अरे भाई, महिलाओं को जब पुरुष और महिलाओं के बराबर अधिकार है तो दोनों को बराबर काम करना चाहिए। अब सब अपने आप को पहचानों और पुरुष के साथ कंधे मिलाकर आप आगे आएं...और जितने बड़े-बड़े ठाकुर-वाकुर हैं ना उनके घर की महिलाओं को पकड़-पकड़ कर बाहर निकालें...उन लोगों को भी समाज के साथ काम करना चाहिए। तब ही ना महिलाएं आगे बढ़ेंगी।'

#WATCH | Thakur-thakar (upper castes) keep their women confined to their homes & don't allow them to work in society. Women of Thakurs&other big people should be dragged out of their homes & made to work in society to ensure equality: MP Minister Bisahulal Singh in Anuppur(24.11) pic.twitter.com/46962n0Puj

— ANI (@ANI) November 25, 2021

पहले भी अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं मंत्री

गौरतलब है कि फुनगा गांव के खेल स्टेडियम में सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया था। बिसाहूलाल मुख्य अतिथि थे। मंत्री बिसाहूलाल सिंह सवर्ण समाज की महिलाओं के ऊपर की गई उनकी टिप्पणी इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रही है। मंत्री पहले भी अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी