सिलावट के 'बयान' पर चले बयानों के तीर, मंत्री बोले- कांग्रेस की साजिश

मध्‍य प्रदेश के कैबिनट और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसकी चर्चा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 10:49 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 10:49 AM (IST)
सिलावट के 'बयान' पर चले बयानों के तीर, मंत्री बोले- कांग्रेस की साजिश
सिलावट के 'बयान' पर चले बयानों के तीर, मंत्री बोले- कांग्रेस की साजिश

इंदौर, राज्‍य ब्‍यूरो। आठ पुलिसर्मियों की हत्‍या में शामिल गैंगस्टर विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी और बाद में हुए उत्‍तर प्रदेश में हुए एनकाउंटर पर मंत्री-सांसद के बयानों पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। उधर, मंत्री ने भी इसे कांग्रेस की शरारत करार देते हुए बयान को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर भेजने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

अपनी ही पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी

शुक्रवार दोपहर प्रदेश के कैबिनट और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट का एक बयान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वे गैंगस्टर विकास दुबे पर हुई कार्रवाई के बारे में चर्चा करते हुए अपनी ही पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी करते नजर आए। कुछ देर बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे सिलावट ने बयान जारी कर कहा कि विकास दुबे समाज के लिए कलंक था। उक्त अपराधी के खिलाफ जो भी कार्रवाई की गई थी, उसके लिए देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया था।

कांग्रेस ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। मैं ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करूंगा। उधर, सिलावट के आरोप पर कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस के सचिव राजेश चौकसे ने कहा कि सिलावटजी से क्या कांग्रेस ने कहा था कि जाकर वे पत्रकारों के सामने बयान दें। यदि वे कांग्रेस के कहने से ही काम कर रहे हैं तो भाजपा संगठन को भी इस बात पर सोचना चाहिए कि उनका मंत्री अब भी हमारे वश में ही है। 

सांसद बोले- सरनेम समान होने से नाम भी भूला और जी भी लग गया

उधर, एनकाउंटर के मामले पर सांसद शंकर लालवानी की जुबान फिसल गई। लालवानी ने पत्रकारों से बात करते हुए अपराधी विकास दुबे को दुबेजी कहकर संबोधित कर दिया। पहले वे विकास दुबे का नाम भी भूल गए थे। विकास को उन्होंने संतोष पुकारा। उनके साथ खड़े लोगों ने ठीक किया तो वे सरनेम के साथ जी लगा बैठे। बाद में लालवानी ने कहा कि सामान्यत: हम लोगों का नाम जी लगाकर ही लेते हैं। जिस वक्त यह चर्चा हो रही थी, उस दौरान उनके साथ खड़े संतोष दुबे से वे बात कर रहे थे। सरनेम एक समान होने से नाम भी भूला और साथ में जी भी लग गया। विकास दुबे दुर्दात अपराधी था, उसका अंजाम यही होना था।

chat bot
आपका साथी