आधे से ज्यादा भारतीय मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट : सर्वे

आधे से ज्यादा भारतीय देश को दी जा रही दिशा और भावी पीढ़ी की आर्थिक संभावनाओं से संतुष्ट हैं। सोमवार को प्रकाशित प्यू के सर्वे में यह बात उजागर हुई है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 11:41 PM (IST)
आधे से ज्यादा भारतीय मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट : सर्वे
आधे से ज्यादा भारतीय मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट : सर्वे

नई दिल्ली, रायटर। आधे से ज्यादा भारतीय देश को दी जा रही दिशा और भावी पीढ़ी की आर्थिक संभावनाओं से संतुष्ट हैं। सोमवार को प्रकाशित 'प्यू' के सर्वे में यह बात उजागर हुई है।

सर्वे के मुताबिक, रोजगार के अवसरों की कमी अभी भी देश की सबसे बड़ी समस्या है। सर्वे में हिस्सा लेने वाले तीन चौथाई लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भी स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है। तीन चौथाई भारतीय पाकिस्तान को खतरा मानते हैं और 59 फीसद का मानना है कि आतंकवाद की स्थिति और खराब हुई है। लेकिन इन सब चिंताओं के बावजूद ज्यादातर व्यस्क सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं।

सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 54 फीसद लोगों का कहना था कि देश में जिस तरह से लोकतंत्र काम कर रहा है उससे वे संतुष्ट हैं। हालांकि 2017 के मुकाबले इसमें 25 अंकों की गिरावट आई है क्योंकि 2017 में यह 79 प्रतिशत था।

खास बात यह है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष भारतीय लोकतंत्र से ज्यादा संतुष्ट हैं। पांच में से एक महिला ने अपनी राय देने से ही इन्कार कर दिया। बता दें कि यह सर्वे 23 मई से 23 जुलाई, 2018 के बीच कराया गया था और इसमें 2,521 लोगों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी