मप्र के एक-तिहाई मंत्रियों की ट्विटर में रुचि नहीं, 31 में से 11 मंत्रियों के अकाउंट वेरिफाइड नहीं

सूत्रों के मुताबिक इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता के लिए कई मंत्री निजी रचि के अलावा अलग से टीम की मदद भी लेते हैं जिससे सरकार व पार्टी की मंशा के अनुरूप उनका जनता से जुड़ाव बना हुआ है वहीं कई मंत्रियों ने इसे अब भी गंभीरता से नहीं लिया है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:23 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:23 PM (IST)
मप्र के एक-तिहाई मंत्रियों की ट्विटर में रुचि नहीं, 31 में से 11 मंत्रियों के अकाउंट वेरिफाइड नहीं
31 में से 11 मंत्रियों के ट्विटर हैंडल वेरिफाइड नहीं

भोपाल [धनंजय प्रताप सिंह]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की उन चुनिंदा सियासी हस्तियों में शुमार हैं, जिनके ट्विटर पर करोड़ों फॉलोअर हैं, वहीं मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर करीब 75 लाख हैं, लेकिन मप्र सरकार में मंत्रियों को शायद इत्तेफाक नहीं है। आंकड़े बताते हैं कि शिवराज सरकार के 31 में 11 मंत्री ऐसे हैं, जो ट्विटर पर तो हैं लेकिन उनके हैंडल वेरिफाइड नहीं हैं, वहीं फॉलोअर भी नाम मात्र के हैं।

कैबिनेट में 14 मंत्रियों के फॉलोअर 10 हजार से भी कम हैं। दरअसल, भाजपा ने जनता से जुड़ाव के लिए इंटरनेट मीडिया को बढ़ावा दिया है। जनप्रतिनिधियों के अलावा मंत्रियों को विशेष निर्देश दिए जाते रहे हैं कि वे सरकार के जनहित के निर्णयों, योजनाओं और खुद के जनसेवा संबंधी कार्यो की जानकारी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जनता के साथ साझा करते रहें जिससे न सिर्फ पार्टी और सरकार की छवि अच्छी बने बल्कि मंत्री की जमीनी पकड़ भी बनी रहे। साथ ही लोगों को योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी के लिए न तो सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटना पड़े और न ही किसी के भरोसे रहना पड़े।

सूत्र बताते हैं कि इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता के लिए कई मंत्री निजी रचि के अलावा अलग से टीम की मदद भी लेते हैं, जिससे सरकार व पार्टी की मंशा के अनुरूप उनका जनता से जुड़ाव बना हुआ है, वहीं कई मंत्रियों ने इसे अब भी गंभीरता से नहीं लिया है। वह परंपरागत तरीके से जनता से जुड़ाव में भरोसा रख रहे हैं। शिवराज कैबिनेट के सदस्यों की इंटरनेट मीडिया में रचि न होना संगठन के स्तर से भी असहज है क्योंकि दिग्गज नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक को इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता के लिए निर्देश दे चुके हैं।

ट्विटर पर शिवराज कैबिनेट का दम-खम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर हैंडल पर 75 लाख 44 हजार 198 लाख फॉलोअर हैं। ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर की स्थिति 26 जुलाई 2021 के अनुसार-

मंत्री फॉलोअर

डॉ. नरोत्तम मिश्रा दो लाख 69 हजार 100

भूपेन्द्र सिंह एक लाख 20 हजार 735

गोपाल भार्गव एक लाख 15 हजार 785

विश्वास सारंग 99 हजार 661

तुलसीराम सिलावट 90 हजार 422

कमल पटेल 68 हजार 822

डॉ. मोहन यादव 59 हजार 625

यशोधरा राजे सिंधिया 57 हजार 414

इंदर सिंह परमार 43 हजार 799

अरविंद सिंह भदौरिया 34 हजार 311

डॉ. प्रभुराम चौधरी 27 हजार 720

प्रद्युम्न सिंह तोमर 17 हजार 55

जगदीश देवड़ा 13 हजार 679

महेंद्र सिंह सिसौदिया 11 हजार 652

राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 8921

बृजेंद्र प्रताप सिंह 6668

रामखेलावन पटेल 5089

बिसाहूलाल सिंह 4283

मीना सिंह 2310

इन मंत्रियों के ट्विटर हैंडल वेरिफाइड नहीं

मंत्री फॉलोअर

गोविंद सिंह राजपूत 50 हजार 224

उषा ठाकुर 11 हजार 464

हरदीप सिंह डंग 8706

ओम प्रकाश सखलेचा 5739

प्रेम सिंह पटेल 3881

ओपीएस भदौरिया 3043

भारत सिंह कुशवाह 2928

बृजेंद्र सिंह यादव 2241

राम किशोर कांवरे 1187

सुरेश धाकड़ 543

विजय शाह 206

मंत्रियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही सारे मंत्री इंटरनेट मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ा लेंगे। - शिवराज सिंह डाबी, संयोजक, आईटी सेल

chat bot
आपका साथी