11 लाख से ज्यादा प्रवासी कामगारों के परिवहन पर महाराष्ट्र ने खर्च किए 100 करोड़

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सरकार ने 11 लाख से ज्यादा प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने में परिवहन पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 11:53 PM (IST)
11 लाख से ज्यादा प्रवासी कामगारों के परिवहन पर महाराष्ट्र ने खर्च किए 100 करोड़
11 लाख से ज्यादा प्रवासी कामगारों के परिवहन पर महाराष्ट्र ने खर्च किए 100 करोड़

चंद्रपुर, पीटीआइ। महाराष्ट्र सरकार ने 11 लाख से ज्यादा प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने में परिवहन पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि इसके लिए केंद्रीय सहायता की भी प्रतीक्षा नहीं की गई। उन्‍होंने यह भी बताया कि राज्य में चलाई जा रही 'महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना' के तहत कोविड-19 मरीजों मुफ्त इलाज किया जाएगा।

हमने केंद्र की मदद का नहीं किया इंतजार

कोविड-19 के हालात की समीक्षा के बाद देशमुख ने कहा, 'केंद्र सरकार ने 85 फीसद सब्सिडी (श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से महाराष्ट्र से बाहर जाने वाले कामगारों के टिकट पर) देने का आश्वासन दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने वित्तीय सहायता की प्रतीक्षा नहीं की और 11 लाख कामगारों की यात्रा पर 100 रुपये खर्च कर दिए।'

महाराष्ट्र में 85 जांच प्रयोगशालाएं

औरंगाबाद में पत्रकारों से अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस जांच प्रयोगशालाओं की संख्या 85 हो गई है। मार्च में महामारी फैलने की शुरुआत के समय दो से तीन ही थे। देशमुख के पास ही मेडिकल शिक्षा मंत्रालय भी है।

जांच शुल्क तय करने के लिए समिति

दूसरी तरफ, राज्य में निजी लैब में कोविड-19 जांच का शुल्क तय करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने चार सदस्यीय समिति गठित की है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि सात दिनों के भीतर दर तय कर दी जाएगी।

कोरोना से बेहाल महाराष्‍ट्र

महाराष्ट्र देश में सबसे प्रभावित राज्यों में शीर्ष बना हुआ है। राज्‍य में 2,739 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 82,968 हो गई है जबकि, अब तक 2,969 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्‍ट्र में शनिवार को संक्रमण से सबसे ज्यादा 120 लोगों की मौत हो गई। वहीं देश में पिछले चौबीस घंटे में 9,887 नए मामले सामने आए है जबकि 294 लोगों की जान चली गई है।

chat bot
आपका साथी