MP Portfolios Allocation: कैबिनेट विस्तार के नौ दिन बाद आज होगा मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के कैबिनेट विस्तार के 9 दिन बाद आज विभागों का आवंटन होगा। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसकी जानकारी दी थी।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:02 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:02 AM (IST)
MP Portfolios Allocation: कैबिनेट विस्तार के नौ दिन बाद आज होगा मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा
MP Portfolios Allocation: कैबिनेट विस्तार के नौ दिन बाद आज होगा मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

ग्वालियर, एएनआइ।  मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के कैबिनेट विस्तार के 9 दिन बाद आज विभागों का आवंटन होगा। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसकी जानकारी दी थी। चौहान ने इस दौरान कहा, 'विभागों का आवंटन मेरा कर्तव्य है। आज मैं ग्वालियर में हूं और कल आवंटन करूंगा।' वह इस दौरान कोरोना महामारी से निपटने के लिए तैयारियों का आकलन करने के लिए ग्वालियर स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर पहुंचे थे।

राज्य में शिवराज सरकार में शामिल होने वाले 28 मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 2 जुलाई को भोपाल के राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि यह शिवराज सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार था। इससे पहले 23 मार्च को राज्य की सत्ता में वापस आने के बाद शिवराज ने अप्रैल में पहली बार मंत्रीमंडल का विस्तार किया था। इस दौरान केवल पांच मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे।

विभागों के बंटवारे में देरी का कारण

मत्रिमंडल विस्तार के बाद भी विभागों के बंटवारे में देरी का कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों के लिए अच्छे विभागों की मांग बताई जा रही है। मंत्रिमंडल में 28 में से कम से कम एक दर्जन सिंधिया के करीबी विधायक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सिंधिया अपने समर्थक मंत्रियों को कमल नाथ सरकार में आवंटित विभागों के साथ कुछ अतिरिक्त विभाग दिलाना चाहते हैं। वहीं मुख्यमंत्री विभागों को लेकर नए और वरिष्ठ मंत्रियों के बीच बड़े विभागों को लेकर समन्वय बनाना चाहते हैं। इसी के कारण विभाग आवंटन को लेकर तालमेल नहीं बन पा रहा था और इसे लेकर एक हफ्ते से ज्यादा वक्त भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन चला। इसके बाद जानकारी सामने आई कि मामले को केंद्रीय नेतृत्व के ऊपर छोड़ दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे चर्चा करने के बाद समन्वय बनाकर विभाग बंटवारे को अंतिम रूप देंगे। 

chat bot
आपका साथी