मध्यप्रदेश की मंत्री ने 'मुझको राणा जी माफ करना' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने दी सफाई

मध्यप्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक डांस सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 06:17 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 10:43 PM (IST)
मध्यप्रदेश की मंत्री ने 'मुझको राणा जी माफ करना' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने दी सफाई
मध्यप्रदेश की मंत्री ने 'मुझको राणा जी माफ करना' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने दी सफाई

भोपाल, पीटीआइ। मध्यप्रदेश की मंत्री इमरती देवी एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं। मध्यप्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक डांस सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। राज्य सरकार में मंत्री इमरती देवी ने बॉलीवुड गाने 'मुझको राणा जी माफ करना' में डांस किया है। मंत्री का ये डांस वीडियो फेसबुक, ट्विटर पर वायरल हो रहा है तो वहीं, प्रदेश भाजपा मंत्री के डांस पर तंज भी कस रही है। मंत्री के डांस वीडियो पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इमरती देवी का बचाव करते हुए कहा कि किसी के डांस करने में क्या गलत है।

🤷🏽 pic.twitter.com/Bt60En7uvT— kalpvriksh 🖤 cudgel (@eknazaridharbhi) December 4, 2019

जानकारी के मुताबिक वीडियो डबरा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे एक शादी समारोह का है। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। गणतंत्र दिवस के दौरान अपने एक भाषण को लेकर इमरती देवी पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं।

#WATCH Madhya Pradesh Minister Imarti Devi in Gwalior asks the Collector to read out her #RepublicDay speech pic.twitter.com/vEvy1YVjRM

— ANI (@ANI) January 26, 2019

इसके बाद इमरती देवी के कई ऐसे वीडियो आ चुके हैं जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए थे। मंत्री का ऐसा ही एक वायरल वीडियो में इमरती देवी कह रही थीं कि डॉक्टर का ट्रांसफर नहीं कराएंगे। इसमें पैसा लगता है, इसलिए उसे सस्पेंड ही कर देते हैं। डॉक्टर के ट्रांसफर वाला वीडियो 24 सितंबर का बताया जा रहा था। तब इमरती देवी डबरा में ही अस्पताल का निरीक्षण करने गईं थीं।

मिड डे मील को लेकर दिया था विवादित बयान

ऐसा ही एक मामला मिड डे मील से जुड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश के करैरा जिले में बने एक आंगनबाड़ी केंद्र के शौचालय में बच्चों के लिए खाना बनाया जा रहा था। शिकायत मिलने पर महिला-बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने बच्चों के लिए बनाए जाने वाले खाने को लेकर विवादित बयान दिया था। शौचालय में बन रहे खाने को लेकर मंत्री ने कहा था कि शौचालय के अंदर खाना बनाने से कोई दिक्कत नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि अगर टॉयलेट-सीट और खाना पकाने वाले स्टोव के बीच एक विभाजन है, तो शौचालय के अंदर खाना बनाने में कोई समस्या नहीं है।

chat bot
आपका साथी