मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- टीकाकरण महाभियान से लोगों को जोड़ने घर-घर जाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद विधायक और आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ की बैठक। मध्य प्रदेश में 25 और 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान में लोगों के घर-घर जाकर संपर्क करने की कोशिश।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 08:22 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 08:22 AM (IST)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- टीकाकरण महाभियान से लोगों को जोड़ने घर-घर जाएं
मध्य प्रदेश में 25 और 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान।(फोटो: दैनिक जागरण)

भोपाल, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश में 25 और 26 अगस्त को होने वाले टीकाकरण महाअभियान से लोगों को जो़ड़ने के लिए घर-घर संपर्क करें। जिन व्यक्तियों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें चिन्हित करें। इसकी सूची कलेक्टरों के पास रहे। जिन लोगों को टीके को लेकर भ्रम है, उसे दूर किया जाए। प्रदेश में 38 फीसद लोगों ने पहला टीका नहीं लगवाया है। जबकि, 46 लाख व्यक्तियों को दूसरा टीका लगवाने का समय आ गया है। यदि इन्होंने दूसरा टीका नहीं लगवाया तो पहले के प्रभाव नहीं रहेगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सभी मंत्री, सांसद, विधायक, जिला और जनपद स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि अभी भी प्रदेश के 38 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों ने पहला टीका ही नहीं लगवाया है। सितंबर तक प्रदेश के सभी पात्र व्यक्तियों को पहला टीका और दिसंबर तक दूसरा लग जाए। इसके लिए दो दिवसीय महाअभियान को पूरी गंभीरता से लिया जाए। दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों को केंद्र तक लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाए। महाअभियान में अच्छा काम करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भोपाल से करेंगे शुरुआत

मुख्यमंत्री टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण की शुरुआत भोपाल से करेंगे। वे जवाहर चौक स्थित जैन मंदिर में होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने स्थल निरीक्षण करके अधिकारियों को तैयारी संबंधी निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी