Madhya Pradesh : कृषि मंत्री कमल पटेल बोले, किसान दर्ज कराएंगे राहुल और कमल नाथ के खिलाफ केस

कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने किसानों से कर्जमाफी का झूठ बोला था। अब पी‍ड़ि‍त किसान हर जिले में राहुल और कमल नाथ के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराएंगे।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:08 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 09:08 PM (IST)
Madhya Pradesh : कृषि मंत्री कमल पटेल बोले, किसान दर्ज कराएंगे राहुल और कमल नाथ के खिलाफ केस
मध्‍य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि कांग्रेस ने कर्जमाफी पर केवल भ्रम फैलाया है।

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की घोषणा से पहले किसान कर्जमाफी के मसले ने सूबे की सियासत गरमा दी है। कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने कहा है कि कांग्रेस ने कर्जमाफी के नाम पर केवल भ्रम फैलाया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने किसानों से कर्जमाफी का झूठ बोला था। इसके खिलाफ पी‍ड़ि‍त किसान हर जिले में राहुल गांधी और कमल नाथ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस (एफआइआर) दर्ज कराएंगे।

योजनाबद्ध तरीके से पूछे सवाल

पटेल (Kamal Patel) ने कहा कि कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से विधानसभा के 21 सितंबर को हुए सत्र में कर्जमाफी को लेकर सवाल पूछे थे। दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस के जयवर्धन सिंह के प्रश्न के उत्तर में कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया था कि पहले चरण में 20 लाख 23 हजार 136 किसानों के 7108 करोड़, दूसरे चरण में छह लाख 72 हजार 245 किसानों के 4538 करोड़ रुपये के कर्जमाफी के प्रकरण स्वीकृत हुए। इस प्रकार कुल 26 लाख 95 हजार 381 किसानों के 11,646 करोड़ रुपये के प्रकरण स्वीकृत हुए।

विज्ञापन का पैसा भी वसूलेंगे

पटेल ने कहा अधिकारियों द्वारा आंकड़ों की गलती का फायदा उठाकर कांग्रेस जबरिया ढिंढोरा पीट रही है। बिना कर्जमाफी के कमल नाथ सरकार ने सिर्फ विज्ञापन पर 200 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसके खिलाफ भी उन पर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। सरकार सारे मामले में विधिक सलाह ले रही है। जिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है, उनके द्वारा अब हर जिले में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। मंत्री ने कहा कि वे जनता के सामने कमल नाथ को कर्जमाफी पर बहस की चुनौती देते हैं।

दिग्विजय का पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि पहले कृषि मंत्री कमल पटेल कहते थे कि किसानों का कर्ज माफ करना पाप है। फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ। अब विधायक जयवर्धन सिंह के सवाल से साबित हो गया कि 26 लाख से अधिक किसानों का दो किस्तों में 11,646 करोड़ रुपये का कर्ज माफ हुआ। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सरकार नहीं गिरती तो सभी किसानों का होता। पूर्व मुख्‍यमंत्री सिंह ने भाजपा और शिवराज झूठ बोलने का भी आरोप लगाया...

chat bot
आपका साथी